Gold Silver Rate Down : सोने और चांदी की कीमतों में तगड़ी गिरावट आई है। आज सोने और चांदी की गिरावट ने निवेशकों को तगड़ा झटका दिया है। वहीं, आग ग्राहकों के लिए सोना चांदी खरीदने का बेहतरीन मौका रहा है। चलिए जानते हैं आगे सोने और चांदी की कीमत क्या रहेंगी और ये गिरावट क्यों आई है।
क्यों गिरी सोने चांदी की कीमत
सोने चांदी की कीमतों में गिरावट का कारण इरान इजराइल युद्ध के चलते मजबूत होते डॉलर ट्रेजरी को माना जा रहा है। सोने और चांदी की कीमतों में बहुत भयंकर गिरावट का दौर चलता दिखाई दे रहा है। सोने चांदी की कीमतों में गिरावट का दूसरा कारण ट्रेड प्रभावित होने को भी माना जा रहा है। युद्ध के हालात का हर चीज पर निगेटिव प्रभाव पड़ता दिख रहा है।
ऑल टाइम आई से आधी से भी कम हुई चांदी
एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 2,26,643 रुपये प्रति किलोग्राम चल रही है। वहीं, चांदी की कीमतों में 129 रुपये की गिरावट पिछले बंद भाव के मुकाबले चल रही है। यानी 0.06% की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, सुबह तो चांदी गिरकर 1,99,643 पर चली गई थी, जहां से अब रिकवरी की है।
वहीं, 29 जनवरी को चांदी 4 लाख 20 हजार को पार कर गई थी। चांदी आ आज का अधिकतम भाव 2,26,643 रुपये रहा है। वहीं, चांदी का आज का ओपन प्राइस 2,17,702 रुपये दर्ज किया गया। चांदी का पिछला बंद भाव 2,26,772 रुपये प्रति किलो ग्राम रहा है।
सुबह गिरा, शाम को संभला सोना
सोने की कीमत 1,41,250 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज की गई है। सोने के दामों में 3,242 यानी कि 2.24% की गिरावट आई है। सोने का न्यूनतम भाव 1,29,595 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया है। यानी की सोने ने भी कमबैक किया है। सोने का आज का अधिकतम भाव 1,41,741 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया है। सोने का आज का ओपन प्राइस 1,40,158 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है। वहीं, सोने का पिछला बंद भाव 1,44,492 रुपये दर्ज किया गया है।
इंटरनेशनल मार्केट में सोना चांदी
कॉमेक्स पर भी चांदी की कीमत गिरी है। यहां पर चांदी 67.85 डॉलर प्रति औंस पर चल रही है। चांदी में 1.814 यानी कि 2.60% की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, सोने की कीमतों को लेकर बात करें तो कॉमेक्स पर सोना 4,410.20 डॉलर प्रति औंस पर आ चुका है। आज भी सोने में 164.70 डॉलर यानी कि 3.60% की गिरावट देखी गई है।
आगे क्या रह सकती है कीमत
सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। परंतु, अब कुछ देर पहले डॉनाल्ड ट्रंप के बयान ने सोने-चांदी में जान डाल दी है। सोना और चांदी एक बार फिर तेजी के रथ पर सवार हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह गिरावट सोने चांदी का डीप प्वाइंट है, जहां खरीदने का अच्छा मौका हो सकता है। भविष्य में सोना चांदी तेज भी हो सकते हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय हालातों पर अभी नजर रखनी होगी।