Gold Silver Rate : सोने में 26000 और चांदी की कीमत में 36000 रुपये की गिरावट, जान लें आज क्या है रेट

Gold Silver Rate – सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। 2025 में दोनों कीमती धातु होने तगड़ा रिटर्न दिया। वर्ष 2026 की शुरुआत में भी सोने चांदी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। लेकिन अब गिरावट का दौर शुरू हो गया है। सोने और चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आईए जानते हैं आज का ताजा भाव –

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट

मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ रहे तनाव की वजह से सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver rate) में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है, जिसके चलते सोने-चांदी की कीमतें हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है। फरवरी और मार्च महीने की बात करें तो इन दोनों ही महीना में सोने-चांदी की कीमतें काफी नीचे आई हैं। हालांकि, धीरे-धीरे बीच में बढ़ोतरी भी देखने को मिली। लेकिन, 29 जनवरी 2026 को सोना अपने ऑल टाइम हाई ₹1,80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा था और चांदी 4,20,000 प्रति किलो के स्तर पर थी। उसके बाद सोने और चांदी की कीमतों ने फिर से ऑल टाइमहाई स्तर को नहीं छूआ।

पिछले 1 महीने के आंकड़ों पर नजर डालें तो 5 मार्च से 5 अप्रैल के दौरान सोने की कीमतों (Sone ka rate) में 26,293 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। सोने की कीमत में आई इस बड़ी गिरावट के पीछे सबसे अहम वजह अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच बढ़ रहा संघर्ष है।

1 महीने में 26,293 रुपये गिरा सोना

5 मार्च 2026 को 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Down) 160586 रुपए थी, जबकि 2 अप्रैल को सोने का भाव 146608 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। दरअसल, पिछले तीन दिनों से बाजार बंद है। इसलिए 2 अप्रैल का भाव ही मान्य होगा। इस हिसाब से देखा जाए तो 1 महीने में सोना 26,293 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है।

30 दिन में चांदी 36,393 रुपये सस्ती

अब चांदी की कीमतों (Silver Rate) की बात करें तो इसमें बड़ी गिरावट आई है। 5 मार्च 2026 को चांदी की कीमत 2,64,212 प्रति किलो पर थी, जबकि अब 36,393 रुपए कम होकर 2,27,813 रुपए के स्तर पर आ गई है।

आज का सोने और चांदी का भाव

जानकारी के लिए बता दें शुक्रवार शनिवार और रविवार को छुट्टी के चलते बाजार बंद है। इसलिए सोने व चांदी की नई कीमतों (Gold Silver Rate) का ऐलान नहीं हुआ है। 2 अप्रैल को जो सोने में चांदी के रेट थे। इन तीनों दिन वही मान्य होंगे। 2 अप्रैल को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,007 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 23 कैरेट का रेट 1,44,924 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,33,282 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1,09,130 प्रति 10 ग्राम, 14 कैरेट की कीमत 85,122 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,24,660 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही थी।

इस वजह से सोने की कीमतों में गिरावट –

सोने की कीमतों (Gold rate) में आई बड़ी गिरावट की वजह अस्थिरता है। युद्ध के चलते कच्चे तेल की सप्लाई चैन बुरी तरह प्रभावित हुई है और रेट आसमान को छू रहे हैं, जिसकी वजह से इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का रेट $100 के ऊपर जा पहुंचा है जिसके कारण आने वाले समय में महंगाई दरों में बढ़ोतरी होने की उम्मीद ज्यादा हो गई है।

अगर ऐसा हुआ तब जिस स्थिति में केंद्रीय बैंकों की ओर से एक बार फिर ब्याज दरों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। डॉलर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी की वजह से सोने की कीमतों पर सीधा असर देखने को मिल रहा है। अब निवेशक गोल्ड से अपना पैसा निकालकर डॉलर की ओर रुक कर रहे हैं। ऐसे में अचानक बड़ी मुनाफावसूली की वजह से भी सोने-चांदी के रेट नीचे आए हैं।

Leave a Comment