Gold Silver Rate Hike : लंबी गिरावट के बाद सोने-चांदी में आई तेजी, जानें क्या चल रही है कीमत

Gold Silver Rate Hike : सोने और चांदी में पिछले सप्ताह तगड़ी गिरावट देखने को मिली। गिरावट का सिलसिला इस सप्ताह की शुरुआत में भी देखने को मिला, परंतु अब लंबी गिरावट के बाद सोना चांदी फिर से तेजी के ग्राफ पर आ गए हैं। सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई है। कल जो चांदी 2 लाख से नीचे आ गई थी, वह फिर से सवा दो लाख पर पहुंच गई है। चलिए जानते हैं सोने और चांदी की क्या कीमत चल रही है।

क्यों बढ़ गई अचानक सोने चांदी की कीमत
सोने और चांदी की कीमतों ने इन दिनों उस कहावत को गलत साबित कर दिया है कि हर नेगेटिव खबर सोने के लिए पॉजिटिव है। क्योंकि जैसे ही डोनाल्ड ट्रंप की ओर से युद्ध खत्म होने को लेकर पॉजिटिव खबर आई तो सोने और चांदी के दाम भी पॉजिटिव ग्राफ पर आने लगे सोने और चांदी में तेजी का कारण अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से दिए गए बयान को ही माना जा रहा है।

एमसीएक्स पर सोने की कीमत
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज रात को सोना 139846 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। सोने की कीमत में कल के बंद भाव के मुकाबले 586 यानी कि 0.42% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चांदी सोने का आज का न्यूनतम भाव 136292 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है। वहीं, सोने का अधिकतम भाव 140800 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। आज सोना 138411 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला था, सोने का पिछला बंद भाव 139260 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है।

एमसीएक्स पर क्या चल रही है चांदी की कीमत
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी के दामों की बात करें तो चांदी 225524 प्रति किलोग्राम चल रही है। चांदी की कीमतों में 357 यानी की 0.16% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चांदी का न्यूनतम भाव 213562 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। वहीं चांदी का अधिकतम भाव 227470 रुपए प्रति किलोग्राम रहा है। आज का चांदी का ओपनिंग प्राइस 218628 रुपए दर्ज किया गया, जबकि कल चांदी 225167 पर बंद हुई थी।

कॉमेक्स पर चांदी की कीमत
कॉमेक्स पर चांदी के दाम 70.005 डॉलर प्रति औंस चल रहे हैं। चांदी की कीमतों में 0.65 डॉलर यानी कि 0.94% की बढ़ौतरी हुई है। वहीं, चांदी का ओपन प्राइस 69.37 डॉलर दर्ज किया गया है। चांदी का आज का अधिकतम भाव 70.74 डॉलर प्रति औंस रहा है। वहीं, चांदी का आज का न्यूनतम भाव 66.115 डॉलर प्रति औंस रहा है। चांदी का पिछला बंद भाव 69.355 डॉलर दर्ज किया गया है।

कॉमेक्स पर सोने की कीमत
कॉमेक्स पर सोने के दामों में भी तेजी देखने को मिल रही है। सोना 4,408.80 डॉलर प्रति औंस ट्रेड कर रहा है। यह 1.50 डॉलर प्रति औंस यानी कि 0.03% बढ़ा है। वहीं, सोने का ओपनिंग प्राइस 4,414.80 डॉलर रहा है। सोने का अधिकतम भाव 4,450.50, न्यूनतम भाव 4,306.30 डॉलर व पिछला बंद भाव 4,407.30 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।

Leave a Comment