Guar Bhav : ग्वार की कीमतों में काफी विविधता बनी हुई है। जमीन से 7वें आसमान तक ग्वार के भाव देखने को मिल रहे हैं। बाजारों में ग्वार की कीमतों में कहीं-कहीं पर तेजी देखी जा रही है। वहीं, बहुत सारी मंडियों में ग्वार की कीमतें बहुत नीचे चल रही हैं। चलिए जानते हैं अलग-अलग राज्यों की मंडियों में ग्वार का भाव क्या चल रहा है।
क्वालिटी पर डिपेंड कर रही कीमत
ग्वार की कीमत काफी जगहों पर क्वालिटी पर डिपेंड कर रही है। वहीं, ओवरऑल ग्वार की ज्यादा मांग न होने के कारण इसकी कीमतें कम ही चल रही हैं। कुछ ही मंडियां हैं, जहां पर कीमतों से किसान खुश है। वहीं, ग्वार में इतिहास वाला भाव अभी आने के कोई ज्यादा चांस नजर नहीं आ रहे हैं।
गुजरात, हरियाणा और मध्यप्रदेश में ग्वार भाव
गुजरात की मंडियों में ग्वार की कीमतें 6 से 7 हजार रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई है। गुजरात की गांधीनगर की मनसा मंडी में ग्वार 6000 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल बिका है। वहीं, हरियाणा के हिसार की हांसी मंडी में ग्वार का भाव 7000 रुपये क्विंटल प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। वहीं, मध्यप्रदेश की बात करें तो बुरहानपुर मंडी में कीमत काफी कम रही है। यहां ग्वार 3000 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा है।
महाराष्ट्र की मंडियों में ग्वार का भाव
रायगढ़ की पनवेल मंडी = 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल
पुणे मंडी = 3000 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल
पुणे (मोशी) मंडी = 6000 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल
अहमदनगर की राहाता मंडी = 10000 रुपये प्रति क्विंटल
रत्नागिरि मंडी = 4000 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल
राजस्थान में ग्वार के भाव
राजस्थान की मंडियों में ग्वार की कीमतों में मिला जुला असर दिखाई दे रहा है। प्रदेश के हनुमानगढ़ की सूरतगढ़ मंडी में ग्वार का भाव 4870 से 5118 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। वहीं, बीकानेर की फल और सब्जी मंडी में ग्वार का भाव 6000 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किए गए हैं।