Haryana पंजाब में बारिश का दौर शुरू, जानें 3 दिन कब कहां होगी बारिश

Haryana पंजाब और चंडीगढ़ के लिए नया वेदर अलर्ट जारी हुआ है। भारत मौसम विभाग यानी आईएमडी की ओर से अलग-अलग जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है। वहीं, आज कई जिलों में बारिश का दौर भी देखने को मिला है। चलिए जानते हैं मौसम के अलर्ट के बारे में-

हरियाणा और पंजाब में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसी बीच मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से हरियाणा पंजाब और चंडीगढ़ के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है। चलिए जानते हैं प्रदेश में कब और कहां पर बारिश होने की संभावना है।

हरियाणा पंजाब के इन जिलों में बारिश का दौर शुरू
पंजाब के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश होनी शुरू हो चुकी है। इस दौरान लुधियाना, फिरोजपुर, पटियाला, संगरूर, हिमाचल प्रदेश के उना, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल और पानीपत में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। बारिश का ज्यादा असर चंडीगढ़ व आसपास के एरिया में देखने को मिला है। वहीं भविष्य में भी इन जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

पंजाब में बारिश को लेकर अलर्ट
मौसम विभाग की तरफ से पंजाब में 29 और 30 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा गिरफ्तार तक हवा चल सकती है। वहीं, 29 और 30 मार्च को बारिश का ग्राफ बढ़ सकता है।

हरियाणा के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
हरियाणा के लिए मौसम विभाग की तरफ से 29 और 30 मार्च के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिजली चमकने व 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक की हवा चलने का अनुमान जताया गया है।

चंडीगढ़ के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से चंडीगढ़ के लिए भी वेदर अलर्ट जारी किया गया है। 29 और 30 मार्च को तेज हवाओं का दौर देखने का मिल सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है।

जिला वाइज बारिश को लेकर पंजाब में अलर्ट
मौसम विभाग की तरफ से पंजाब में 29 मार्च को 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बाकी के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 29 मार्च को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरणतारण, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवा शहर, फिरोजपुर में तेज बारिश हो सकती है। जबकि फाजिल्का मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, पटियाला, लुधियाना, मोगा, फरीदकोट, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसी प्रकार 30 मार्च के लिए भी उपरोक्त जिलों में हल्की से मध्मय बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार की हवा चल सकती है और बिजली गिरने की संभावना भी है। वहीं 31 मार्च और 1 अप्रैल के लिए मौसम साफ रहने का अनुमान है।

हरियाणा के इन जिलों में दिखेगा बारिश का ज्यादा असर
हरियाणा की बात करें तो 29 मार्च को प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल कैथल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी प्रकार 30 मार्च के लिए भी कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, चंडीगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। वहीं बाकी बचे हुए जिलों के लिए, जिसमें पानीपत, सोनीपत, रोहतक, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, चरखी ददरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 29 और 30 मार्च को यहां तेज हवाओं के साथ बारिश व बिजली गिरने की घटना संभावित है। 31 मार्च और 1 अप्रैल को मौसम साफ रहने की संभावना है।

Leave a Comment