Haryana ka Mausam : हरियाणा में मौसम एकदम बदल गया है। अप्रैल की शुरुआत से ही प्रदेश के कई इलाको में बारिश और ओलावृष्टि देखी गई है, लेकिन अब प्रदेश में एक बार फिर से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। आईएमडी ने 14 अप्रैल तक का अलर्ट जारी किया है। खबर में जानिए हरियाणा के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में-
अच्छी खासी धूप निकल रही
हरियाणा में बीते दिनों कई जिलो में बादलों की आवाजाही लगी हुई थी, लेकिन आज सुबह से ही अच्छी खासी धूप निकल रही है। अब इसी बीच आईएमडी ने बारिश और ओलावृष्टि के बाद प्रदेश में मौसम साफ रहने को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। आइए खबर में जानते हैं कि हरियाणा में 14 अप्रैल तक मौसम कैसा रहने वाला है।
प्रदेश में इस दिन तक साफ रहेगा मौसम
हरियाणा में बीते दिनों कई जिलों में बादलों की आवाजाही लगी रही है और करनाल व कुरुक्षेत्र । इसी तरह यमुनानगर और जींद में सुबह तेज बारिश हुई, जबकि पंचकूला में बूंदाबांदी दर्ज की गई है और नारनौल व गुरुग्राम में बारिश का सिलसिला जारी रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में आज से मौसम साफ होने लगेगा और पूरे हरियाणा में कोई अलर्ट नहीं किया है।
बीते दिनों कहां कितना रहा तापमान
हरियाणा के भिवानी जिले में बीते दिनों तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जबकि महेंद्रगढ़ जिले में तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अंबाला जिले का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम
बीते दिनों 9 अप्रैल को हरियाणा राज्य के कई हिस्सों में मौसम साफ रहा और दिन में तेज धूप के चलते तापमान 36-38°C तक पहुंच गया है। ठीक ऐसे ही आज 10 अप्रैल को गर्मी में हल्का इजाफा होगा। ऐसे में कुछ हिस्सों में हल्की धूल भरी हवाएं चलने के आसार हैं और तापमान 37-39°C के बीच रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में पारा 40°C तक पहुंच सकता है। वहीं, 11-12 अप्रैल को हल्की बारिश के बाद फिर से गर्मी बढ़ने की संभावना हैं।
कब तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
मौसम विभाग का कहना है कि 11 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव नजर आ सकता है और इस दौरान बादल छाए रहने के साथ ही कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है। ठीक ऐसे ही 12 अप्रैल को आंशिक बादलों की आवाजाही लगी रहेगी और कुछ जगहों पर हल्की बारिश जारी रह सकती है, जिससे तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।
वहीं 13 अप्रैल को मौसम फिर सामान्य होगा और इस दौरान दोबारा तापमान बढ़कर 36-38°C तक पहुंचने के आसार है। वहीं 14 अप्रैल को गर्मी अपने चरम की तरफ बढ़ेगी और इस दौरान अधिकतम तापमान 38-40°C तक जा सकता है। इसके बाद फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ आ सकता है, जिससे बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।