Haryana Mausam : हरियाणा के 17 जिलों में आंधी, बिजली, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Haryana Mausam – हरियाणा में बारिश पिछले काफी दिनों से रुकने का नाम नहीं ले रही है। लगातार आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम विभाग ने एक बार फिर हरियाणा के 17 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और बारिश के साथ ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते हैं आज कैसा रहेगा मौसम

17 जिलों में होगी बारिश

पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) लगातार एक्टिव हो रहे हैं जिसकी वजह से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। हरियाणा में फिर से मौसम ने करवट बदली है। मौसम विभाग ने आज मंगलवार को हरियाणा (Haryana Mausam) के 17 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है और कुछ जगहों पर आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तथा 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों में मध्य श्रेणी का पश्चिमी मौसम प्रणाली अभी पूर्वी पाकिस्तान पर पहुंच गई है। इसकी वजह से मैदानी राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना बन रही है। आज सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाज ही देखने को मिल रही है। सोमवार रात तक पश्चिमी मौसम प्रणाली भारत के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंच जाएगी जिससे दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर एक चक्रवर्ती परिसंचरण तंत्र बनने से बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से प्रचुर मात्रा में नमी पहुंचेगी।

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग (Weather Update) की ताजा अपडेट के अनुसार, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, रेवाड़ी, जींद, रोहतक और झज्जर जिलों में 7 से 8 अप्रैल के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। इस दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग (Mausam Update) ने कई इलाकों में ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया है। उत्तरी जिलों में 9 अप्रैल को मौसम में बदलाव आ सकता है। इसके चलते अगले कई दिनों तक अलग-अलग जगह पर हल्की बूंदाबांदी जारी रहेगी।

तापमान में होगा बड़ा बदलाव

आईएमडी (IMD Rain Alert) के मुताबिक, 9 से 10 अप्रैल के दौरान दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय पर 11 अप्रैल को एक्टिव हो सकता है, जिससे पश्चिम शुष्क और गर्म हवाओं से संपूर्ण मैदानी राज्यों विशेष कर हरियाणा (Haryana Ka Mausam) एनसीआर दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में इतने दिन होगी बारिश –

पश्चिमी विश्व के एक्टिव होने से दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Weather) में भी बारिश का दौर शुरू होगा राजधानी में आज मंगलवार सुबह से ही बरसात हो रही है। मौसम विभाग ने पहले से ही मंगलवार और बुधवार को बारिश का अलर्ट जारी किया था। आज तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होगी। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी (IMD Rain Alert) के पूर्वानुमान के अनुसार, आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर में एक दो स्पैल में हल्की बारिश देखने को मिलेगी। दोपहर के बाद भी बारिश के एक स्पैल आ सकते हैं। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक बना रह सकता है। बुधवार को भी आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। अलग-अलग जगह पर हल्की बरसात होगी। इसकी वजह से तापमान में गिरावट आएगी और मौसम कल बना रहेगा।

Leave a Comment