Haryana का नया एक्सप्रेसवे इस साल हो जाएगा पूरा, इन शहरों की बदलेगी तस्वीर

Haryana News : देश के अन्य राज्यों और जिलों के साथ हरियाणा की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए सरकार लगातार सड़कों का जाल बिछा रही है। प्रदेश में कई नए एक्सप्रेसवे और हाईवे बनाए गए हैं। अब हरियाणा वालों के लिए एक और अच्छी खबर है। सरकार एक नया एक्सप्रेसवे बनाने जा रही है, जो इसी साल बनकर तैयार हो जाएगा।

हरियाणा में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने की दिशा में सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश में सफर, आसान सुरक्षित और तेज होने वाला है। दरअसल, अंबाला शामली एक्सप्रेसवे (Ambala-Shamli Expressway) और अंबाला रिंग रोड परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। इन प्रोजेक्ट के पूरा होने से सिर्फ अंबाला को ही नहीं इसके आसपास के जिलों और पड़ोसी राज्यों को भी सीधा लाभ मिलेगा। नए एक्सप्रेसवे की चालू होने से लाखों लोगों का सफर आसान हो जाएगा। इसके साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और इस एक्सप्रेसवे के आसपास लगती जमीन की कीमतें आसमान छूने लगेगी।

NHAI को तय सीमा पर काम पूरा करने का दिया गया आदेश –

हरियाणा सरकार के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने जानकारी देते हुए बताया है कि 121 किलोमीटर लंबा अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे (Ambala-Shamli Expressway) दिसंबर 2025 तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। नए एक्सप्रेसवे के निर्माण की जिम्मेदारी NHAI को सौंप गई है। सरकार ने NHAI को आदेश दिए हैं कि एक्सप्रेसवे के कंस्ट्रक्शन का कार्य तय सीमा तक पूरा होना चाहिए।

भारतमाला परियोजना के तहत बन रहा नया एक्सप्रेसवे –

इस एक्सप्रेसवे को भारतमाला परियोजना (Bharatmala Project) के तहत बनाया जा रहा है। यह सिक्स-लेन एक्सेस कंट्रोल ग्रीनफील्ड हाईवे होगा, जो हरियाणा के अंबाला से उत्तर प्रदेश के शामली तक बनाया जाएगा और आगे इस दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के साथ कनेक्ट किया जाएगा, जिससे कई जिलों और राज्यों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

यह नया एक्सप्रेसवे अंबाला के सादोपुर गांव से शुरू होकर अंबाला- मोहाली एक्सप्रेसवे (Ambala-Mohali Expressway) के साथ कनेक्ट होगा। इससे मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला जैसे शहरी क्षेत्र से दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश की सड़क कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। जिससे सफर तेज और सुगम होगा।

इन जिलों से होकर गुजरेगा नया एक्सप्रेसवे –

हरियाणा में बनने वाला नया एक्सप्रेसवे (new expressway in haryana) पर अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और यमुनानगर से होकर गुजरेगा, जबकि उत्तर प्रदेश में सहारनपुर और शामली जिले इसके दायरे में आएंगे। यह नया एक्सप्रेसवे साहा, बरारा और रादौर जैसे कस्बों के लिए बाईपास का काम करेगा। नया एक्सप्रेसवे बनने से इन शहरों की तस्वीर बदल जाएगी।

रियल एस्टेट और व्यापार में आएगा बूम –

नए एक्सप्रेसवे के चालू होने से रियल एस्टेट (real estate) और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। इस एक्सप्रेसवे के आसपास लगती जमीन की कीमतों में बंपर उछाल आने की संभावना है। वहीं बेहतर कनेक्टिविटी से लॉजिस्टिक्स, कृषि व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आएगी। वहीं दिल्ली-एनसीआर के साथ हरियाणा की कनेक्टिविटी और मजबूत हो जाएगी।

काटे जाएंगे 7900 पेड़ –

इस एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए 7900 से ज्यादा पेड़ों को काटने की जरूरत पड़ेगी। जिसके मद्देनज़र पर्यावरणीय प्रभाव आकलन किया गया है। नए एक्सप्रेसवे के बनने के बाद इसके किनारो पर बड़े पैमाने पर नए पेड़ लगाए जाएंगे और हरित पट्टी विकसित करने की भी योजना है। इससे एक्सप्रेसवे की सुंदरता तो बढ़ेगी ही और पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होगा।

Leave a Comment