Haryana Rain Alert : हरियाणा में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। अभी यहां दो-तीन दिनों की बारिश के बाद ब्रेक लग गया था, लेकिन अब एक बार फिर यहां पर बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में लगातार 2 दिन बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। खबर मे जानिए हरियाणा के मौसम के बारे में-
हरियाणा में सुबह-शाम अभी हल्की ठंड महसूस की जा रही है और दिन में गर्मी पड़ रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा में एक बार फिर मौसम के यूटर्न को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में आगामी दो दिनों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। खबर में जानिए हरियाणा के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में-
दो पश्चिमी विक्षोभ होंगे एक्टिव
मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह प्रदेश में दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकते हैं, जिनके असर से अलग-अलग दिनों में बारिश (Rain Alert In Haryana) के आसार है। पहला पश्चिमी विक्षोभ आज रात से एक्टिव होगा, जिसके असर से 27 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
किन जिलों में होगी बारिश
वहीं, हरियाणा में दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 29 मार्च की रात से एक्टिव होगा, जिससे 30 और 31 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान तापमान में गिरावट और मौसम में ठंडक महसूस हो सकेगी। 26 मार्च को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में बारिश की संभावना है।
कैसा रहा हरियाणा का तापमान
प्रदेश में बीते दिनों अधिकतम तापमान में तकरीबन 1.5°C की बढ़ौतरी हो गई है, जबकि न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। महेंद्रगढ़, भिवानी और हिसार जैसे जिलो में तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच रहा है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से 26 मार्च के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है। इस दौरान बादलों की आवाजाही और बारिश के चलते दिन का तापमान नीचे जा सकता है।
कैसा रहेगा न्यूनतम तापमान
हरियाणा में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है और यह सामान्य के आसपास बना है। प्रदेश में औसतन 0.1 डिग्री की कमी रिकॉर्ड की गई है। गुरुग्राम में सबसे कम 14.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है, जबकि अन्य जिलों में यह 15 से 18 डिग्री के बीच रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी समय में बादल छाने और बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन हल्की ठंडक बनी रह सकती है।