Haryana में बनेगा 71 किलोमीटर लंबा फोरलेन हाईवे, सरकार ने दी मंजूरी

Haryana की बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार सड़क नेटवर्क को बढ़ाने पर काम कर रही है। प्रदेश के हर जिले को बेहतर सड़क संपर्क मिल सके। इसके लिए एक के बाद एक नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है। अब हरियाणा वासियों के लिए एक और अच्छी खबर है। दरअसल, सरकार ने प्रदेश में 71 किलोमीटर लंबे फोरलेन हाईवे बनाने का ऐलान किया है।

हरियाणा में बनेगा 71 किमी लंबा फोरलेन हाईवे –

हरियाणा में विकास कार्य प्रगति पर हैं। सरकार की ओर से कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। अब प्रदेश में फोरलेन हाईवे (Haryana New Fourlane Highway) की संख्या में एक और नाम जुड़ने वाला है। सरकार ने 71 किलोमीटर लंबे फोरलेन हाईवे के निर्माण का ऐलान किया है। दरअसल, भिवाडी मोड़ से पलवल तक सड़क को फोरलेन बनाने की योजना तैयार की गई है। एलाइनमेंट तैयार करने के लिए केंद्रीय मंत्रालय स्तर पर समीक्षा चल रही है।

बनाया जाएगा एक नया बाईपास –

हरियाणा के नूंह के तावडू में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए यहां एक नया बाईपास (New Bypass in Haryana) का भी निर्माण किया जाएगा। हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणवीर गंगवा ने यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए सड़क संपर्क को मजबूत करने की योजना पर काम करने की बात कही। मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि तावडू शहर के दक्षिणी हिस्से में लगभग 3.80 से किलोमीटर लंबा बाईपास पहले से ही है। हरियाणा के नूंह जिले के तावडू में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए शहर की उत्तरी हिस्से में नया बाईपास बनाया जाएगा। इस परियोजना को भिवाड़ी मोड़ से पलवल तक सड़क को फोरलेन करने में विकसित करने वाली योजना के साथ जोड़ा गया है।

हरियाणा में सड़कों के विकास में उल्लेखनीय बढ़ोतरी –

हरियाणा के PWD मंत्री रणबीर गंगवा ने विधानसभा में कहा कि CM नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में सड़कों के विकास में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। हरियाणा में सड़कों के चौड़ीकरण, पुरानी सड़कों की मरम्मत और हाईवे के फोरलेन का निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है जिससे प्रदेश में यातायात व्यवस्था आसान तेज और सुरक्षित हुई है। इसके साथ ही क्षेत्रीय विकास विकास को भी बढ़ावा मिला है। सरकार का लक्ष्य है कि हरियाणा (Haryana News) की हर जिले को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी मिले। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि होडल से पटौदी को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग को फोरलेन करने का प्रस्ताव भी विचाराधीन है।

दो चरणों में पूरा किया जाएगा प्रोजेक्ट का काम –

इस प्रोजेक्ट को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में होडल से बिलासपुर चौक वाया नूंह तक सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। इसकी कुल लंबाई 71 किलोमीटर होगी। एनसीआर प्लानिंग बोर्ड (NCR Planning Board) के तहत 616.01 करोड रुपए का बजट तैयार किया गया है। हाईवे को फोरलेन करने के लिए 80 एकड़ भूमि भी अधिग्रहित की जाएगी। इस भूमि के अधिग्रहण के लिए वन विभाग से मंजूरी ली जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद और ऋण स्वीकृति के बाद टेंडर जारी किए जाएंगे।

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि दूसरे चरण में बिलासपुर चौक से कुलाना वाया पटौदी तक रोड को फोरलेन किया जाएगा। इस सड़क के 71.00 से 96.00 किलोमीटर तक के हिस्से को फोरलेन करने की योजना है। इसके लिए 476.07 करोड रुपए जारी किए गए हैं। मौजूदा समय में यह प्रस्ताव स्थायी वित्त समिति के पास विचाराधीन है। इस रोड के फोरलेन के लिए 27 एकड़ भूमि की जरूरत है सभी स्वीकृतियां मिलने के बाद रोड को फोरलेन करने का काम शुरू किया जाएगा।

Leave a Comment