Haryana Weather – हरियाणा में मौसम फिर से करवट बदलने वाला है। आज आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने हरियाणा के विभिन्न जिलों में आज और कल के लिए तेज हवाएं चलने और गरज चमक के साथ तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ में भी अगले कई दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। आईये जानत हैं अप्रैल में कितने दिन बारिश होगी।
पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से हरियाणा में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग के ताजा पुर्वानूमान के मुताबिक, अगले कई दिनों तक राज्य में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने आज हिसार (Hisar Mausam) के अलावा सिरसा और फतेहाबाद समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ तेज बरसात होने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान तेज रफ्तार हवाएं चलेंगी। इससे दिन और रात के तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। मौसम विज्ञानियों ने पहले ही मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना व्यक्त की हुई है। अब शुक्रवार को प्रदेश में बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
5 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार, 5 अप्रैल तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। विज्ञानियों ने इस दौरान तेज हवाओं और गरज चमक के साथ तेज बरसात होने की संभावना जताई है। गुरुवार को दिन के समय धूप खिलने के कारण तापमान में बढ़ौतरी हुई और अधिकतम तापमान 36 डिग्री के पार जा पहुंचा, लेकिन शाम को अचानक मौसम बदलने और ठंडी हवाएं चलने से तापमान कम हुआ। कई जगहों पर बारिश भी दर्ज की गई है।
इन जिलों में आज और कल होगी तेज बारिश
मौसम विभाग (Mausam Update) ने 3 और 4 अप्रैल को भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज वर्षा होने की संभावना जताई है। प्रदेश के जिले पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, सोनीपत, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद और पलवल आरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद, कैथल, भिवानी, कुरुक्षेत्र, पानीपत और करनाल में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मार्च में 19% ज्यादा हुई बारिश
मार्च के महीने में इस बार अच्छी बारिश हुई है। IMD की वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च में 19 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है। मार्च 2026 में हरियाणा में औसतन 17.9 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से लगभग 19% ज्यादा है। इस महीने में रोहतक, रेवाड़ी, और भिवानी जैसे जिलों में सबसे अधिक बरसात रिकॉर्ड की गई है, लेकिन तेज बारिश और ओलावृष्टि के की वजह से 100 गांवों में गेहूं, सरसों और चने की फसलों को अधिक नुकसान हुआ है। मौसम विभाग (Mausam Update) ने ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है, खासकर दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में तेज बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट
IMD ने 3 और 4 अप्रैल को हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में काले बादल छाने और झमाझम बारिश (IMD Rain Alert) होने की संभावना जताई है। इस दौरान तेज आंधी चलने का भी अनुमान है। हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है, वहीं कुछ इलाकों में यह 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इस दौरान कई इलाकों में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है
चंडीगढ़ में होगी 6 दिन बरसात –
चंडीगढ़ (Chandigarh Weather) में मौसम कूल बना हुआ है। आज शुक्रवार को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कहीं कहीं बिजली कड़कने, तेज हवाएं और ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि चंडीगढ़ में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक जा सकता है, जबकी न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है। मौसम विज्ञानिकों ने चंडीगढ़ में 3, 4, 7 और 8 अप्रैल को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि 5 और 6 अप्रैल को कुछ जगहों पर हल्की बारिश होगी। ऐसे में आने वाले कई दिनों में मौसम सुहावना बना रहेगा।