Haryana Weather Rain Alert – हरियाणा में अब मौसम करवट बदल रहा है। मार्च का महीना खत्म होने वाला है और बारिश का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बीते कई दिनों से मौसम खराब चल रहा है कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली। लेकिन अब फिर से तापमान बढ़ने लगा है।
मौसम विभाग ने अगले 12 घंटे में हरियाणा (Aaj ka Mausam) के कई जिलों में आज और आने वाले कई दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश (Harayna Rain Alert) होने की संभावना जताई है इसके साथ ही कई जगहों पर ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। आईये नीचे खबर में जानते हैं –
हरियाणा के 16 से ज्यादा जिलों में बरसेंगे बादल –
हरियाणा में अब बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग (Weather Update) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से आज राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। खासकर उत्तरी जिलों अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और कैथल में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में तेज हवा के साथ ओले गिर सकते हैं। इसके अलावा राज्य के बाकी 16 जिलों में गरज चमक के साथ हल्की (IMD Rain Alert) बरसात गिरने की संभावना जताई गई है।
तेज आंधी बढ़ाएगी मुसीबत –
मौसम विभाग (Kal ka Mausam) ने पूरे प्रदेश में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार जताए हैं। इससे किसानों की परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल, इस समय गेहूं की फसल तैयार हो चुकी है और तेज हवाएं चलने से खड़ी फसलों को काफी नुकसान हो सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने किसानों को फिलहाल सिंचाई और दवा का छिड़काव न करने की सलाह दी है, ताकि ज्यादा नुकसान न हो सके।
कैसा रहेगा तापमान –
बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा नूंह में तापमान (Nuh Temperature) दर्ज किया गया है, जहां अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं यमुनानगर के हथिनीकुंड क्षेत्र में 30.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम तापमान रहा है। मौसम में बदलाव के चलते अगले 48 घंटों में तापमान में 3 से 4 डिग्री तक कम हो सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
जान लें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) सहित हरियाणा में अगले 2 से 3 दिन तक बारिश (Rain Alert) वाला मौसम बन रह सकता है। 30 मार्च को भी कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है, खासकर उत्तरी और पूर्वी जिलों में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। हालांकि 31 मार्च से मौसम के साफ होने की संभावना है।
कई जिलों में गर्मी तोड़ रही रिकॉर्ड –
बारिश से पहले प्रदेश के कई जिलों में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। नूंह के अलावा भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी और हिसार (Hisar ka Mausam) में भी तापमान 33 से 34 डिग्री के पार जा पहुंचा है। वहीं, करनाल और सिरसा (Sirsa Weather) जैसे जिलों में तापमान 31 से 32 डिग्री के बीच रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और बादलों की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे मौसम सुहावना हो सकता है।