Haryana Weather – हरियाणा में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। मार्च के आखिरी 10 दिनों में भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की वजह से तापमान में तेज गिरावट आई है और अप्रैल के महीने में भी मौसम कूल बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बरसात का दौर फिर से शुरू होने वाला है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं –
बारिश और ऑलावृष्टि का दौर जारी
हरियाणा समेत उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। बीते दिनों तेज हवाओं के साथ हुई जोरदार बारिश की वजह से तापमान में भारी गिरावट आई है। लगातार तापमान कम होता जा रहा है, जिसकी वजह से अप्रैल के महीने में भी ठंड महसूस हो रही है। आईएमडी चंडीगढ़ की माने तो रविवार को हरियाणा (Haryana Weather) के फतेहाबाद, सिरसा, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, यमुनानगर, पलवल और झज्जर मैं बरसात के साथ हुई ओलावृष्टि के कारण मौसम और सुहावना हो गया है।
तापमान में बड़ा बदलाव
5 अप्रैल को हरियाणा (Haryana ka Mausam) के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि होने से तापमान काफी नीचे आया है। हरियाणा के सोनीपत जिले में कल सुबह के समय सबसे कम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, तो वहीं गुरुग्राम जिले में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रहा। आज हरियाणा में सुबह का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और हवा नमी और अन्य मौसम की स्थिति जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान 14 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस हो सकता है। इसके अलावा अंबाला में आज सुबह की समय तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा और सुबह के समय ठंड का एहसास ज्यादा महसूस हुआ।
IMD ने की भविष्यवाणी अप्रैल में इस दिन होगी बारिश –
मौसम विभाग (IMD Weather) और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की कृषि मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आज 6 अप्रैल की रात को और 8 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलेगा। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से राजस्थान (Rajasthan Mausam) के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनेगा, जिसका असर हरियाणा में देखने को मिलेगा।
प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज- चमक के साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने सात और आठ अप्रैल को कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 6 अप्रैल तक मौसम सामान्य रहेगा। लेकिन इसके बाद अचानक मौसम में बड़ा बदलाव आएगा।
पश्चिमी विक्षोभी एक्टिव होने से इस दिन होगी बारिश –
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बदलाव से दिन के तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिलेगा, लेकिन बादलों और हवा के कारण रात के तापमान में कमी आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 और 8 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव हो रहा है, जिसके वजह से एक बार फिर मौसम बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 7 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान कई जगहों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। इसको देखकर IMD ने हरियाणा में येलो अलर्ट जारी किया है।
इस दौरान हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। इससे तापमान में तेज गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं, आज यानी 6 अप्रैल को दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई है। लेकिन दोपहर में हल्की गर्मी महसूस होगी, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
8 अप्रैल से 12 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम –
8 अप्रैल को नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने से कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश देखने को मिलेगी। 9 अप्रैल को मौसम थोड़ा साफ बना रहेगा कहीं-कहीं बदले नजर आएंगे। जबकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बरसात हो सकती है। तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे रहेगा। इसी तरह 10 अप्रैल को मौसम में सुधार देखने को मिलेगा।
आसमान साफ रहेगा और दिन भर तेज धूप खिली रहेगी जिस तापमान बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है, जबकि 11 अप्रैल को गर्मी का तेज एहसास होगा। इस दिन लू जैसी स्थिति तो नहीं बनेगी, लेकिन गर्म हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा, 12 अप्रैल को मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। इस दिन आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिलने से तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।