Haryana Weather – उत्तर भारत के राज्यों में लगातार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से बारिश का सिलसिला जारी है। अब हरियाणा के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग ने हरियाणा के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
हरियाणा में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट –
हरियाणा के लगभग सभी जिलों में पिछले काफी दिनों से भारी बारिश और ओलावृष्टि का कर देखने को मिल रहा है जिसकी वजह से लगातार तापमान में गिरावट आ रही है और अप्रैल के महीने में फरवरी वाली ठंड का एहसास हो रहा है। अब हरियाणा (Haryana Weather) के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। एक बार फिर से बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है। हालांकि हिसार, गुरुग्राम, करनाल, पानीपत, फरीदाबाद, यमुनानगर, पंचकूला और कैथल समेत कई जिलों में रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। आज भी कई जिलों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होगी।
एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने आज एक दर्जन से ज्यादा यानी 17 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। आईएमडी ने यह अलर्ट हरियाणा के पलवल, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नूंह, चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रेवाड़ी, हिसार, हांसी, सिरसा, फतेहाबाद कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, पंचकुला, अंबाला और यमुनानगर में जारी किया है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, देर रात रेवाड़ी में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है वही गुरुग्राम में भारी बारिश देखने को मिली जिससे मौसम कूल बना हुआ है। हालांकि लगातार खराब चल रही मौसम की वजह से किसानों की टेंशन बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों तेज बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है।
हरियाणा में होगी 100% बारिश –
हरियाणा (aaj ka mausam) में आज 8 अप्रैल को सुबह का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि हवा में नमी और ठंडा मौसम के चलते 14 डिग्री सेल्सियस तापमान महसूस हो सकता है। आज हरियाणा में बारिश होने की संभावना 100% है। हवा की गति 3 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। आज सुबह अंबाला जिले में बारिश दर्ज की गई है और तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा।
नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव –
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार और HUA हिसार के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण आज 8 अप्रैल को हरियाणा (Haryana ka Mausam) में तेज हवाओं के साथ बरसात और ओलावृष्टि की संभावना है। आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से मौसम में बड़ा बदलाव आएगा और गरज चमक के साथ बरसात होगी। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।
क्या 10 अप्रैल को होगी बारिश?
आईएमडी (IMD Rain Alert) के मुताबिक आज राज्य के ज्यादातर जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी, जिसकी तीव्रता उत्तरी और पश्चिम क्षेत्र में ज्यादा रह सकती है। इस दौरान मौसम और भी खराब हो सकता है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है, जबकि 10 अप्रैल को दोपहर के बाद मौसम में बदलाव आएगा और कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ हल्की बरसात होगी।
14 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम –
11 अप्रैल के मौसम की बात करें तो इस दिन आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इसके अलावा कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है जिससे मौसम थोड़ा कॉल बना रहेगा। वहीं 12 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा। इस दिन तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जबकि 13 अप्रैल को फिर से कुछ जिलों में बदले नजर आएंगे और हल्की बरसात की संभावना है। इससे गर्मी से राहत मिल सकती है और 14 अप्रैल को फिर से मौसम साफ रहने की संभावना है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी और फिर से तेज गर्मी का एहसास होगा।