Haryana Weather : हरियाणा में इन जिलों में आंधी के साथ होगी तेज बारिश, IMD ने किया अलर्ट जारी

Haryana Weather : हरियाणा में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। नए-नए पश्चिमी विक्षोभ के असर अब प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। हरियाणा में मौसम का मिजाज एकदम गुलाबी हो गया है। बीच-बीच में धूप और गर्मी के बाद कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलो में आंधी के साथ तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम
हरियाणा में कल 6 अप्रैल से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 7 और 8 अप्रैल को बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी तीन दिनों के दौरान प्रदेश में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी और कई जिलों में बारिश दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनेगा, जिसका प्रभाव प्रदेश में पड़ेगा। इस वजह से प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर तेज बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

आगामी दिनों में मौसम का हाल
मौसम विभाग की ओर से 7 और 8 अप्रैल के लिए कई जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज 5 और 6 अप्रैल तक मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है, लेकिन इसके बाद अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने कई इलाकों में तेज हवाएं और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

बीते दिनों कहां कितना रहा तापमान
मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में इस बदलाव के बावजूद अधिकतम तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन बादलों और नमी के चलते न्यूनतम तापमान में हल्का इजाफा हो सकता है। बीते दिनों प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। सोनीपत में सबसे कम 16.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, हिसार और करनाल में 17.9 डिग्री सेल्सियस तथा रोहतक में 19.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

आगामी दिनों में गर्मी से मिलेगी राहत
बीते दिनों हरियाणा में अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और तापमान 1.8 डिग्री नीचे रहा है। भिवानी में सबसे ज्यादा 33.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। आगामी दिनों में बादल और बारिश के चलते तापमान में ज्यादा इजाफा नहीं होगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Leave a Comment