Haryana Weather Update : हरियाणा में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अब भले ही प्रदेश में दो तीन दिनों से बारिश का सिलसिला थमा हुआ है, लेकिन अगले कुछ दिनों तक एक बार फिर बारिश देखने को मिलने वाली है। प्रदेश के मौसम को लेकर आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी किया है। खबर में जानिए हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।
मौसम से जुड़े अपडेट जानें
हरियाणा में अब बीते दो-तीन दिनों में तापमान में बढ़ौतरी के बाद एक बार फिर मौसम करवट लेता नजर आ रहा है। प्रदेश में बीते दिनों बादलों की आवाजाही लगी रही, लेकिन बारिश नहीं हुई है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में आगामी दिनों में तूफानी बारिश के साथ तेज हवाओं को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। खबर में जानिए हरियाणा के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में
हरियाणा के मौसम का हाल
मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में बदलाव की स्थिति आगामी कुछ दिनों तक बनी रहने वाली है। इस दौरान प्रदेश के कई इलाको में 25-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट के आसार है। आईएमडी के मुताबिक प्रदेश में 14 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहता है और आज 12 अप्रैल की रात को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके बाद मौसम में फिर फेरबदल देखने को मिल सकता है। इसके असर से 13-14 अप्रैल को आंशिक बादलों की आवाजाही लगी रहेगी और और आंधी चलने के आसार हैं।
कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम
हरियाणा में आज 12 अप्रैल को दिन की शुरुआत एकदम साफ होगी। हालांकि सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस होगी, लेकिन रात को मौसम में बदलाव होने की संभावना है, जिससे एक बार लोगों को तूफानी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कल 13 अप्रैल को कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं।
कब तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी हरियाणा में हल्की हवाएं चलने के साथ ही बारिश के आसार है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट होगी और हल्की ठंडक महसूस होगी। इसके साथ ही 14 अप्रैल को उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार है और 15 अप्रैल को आंधी और तेज हवाओं के साथ मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चलने के आसार है।
इस दिन से मौसम लेगा करवट
इसके साथ ही 16 अप्रैल को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सामान्य होगी और दिन में तेज धूप और गर्माहट महसूस होने लगेगी। इस दौरान लू जैसे हालात बन सकते हैं। 17 अप्रैल को गर्मी अपने चरम पर पहुंचेगी। दक्षिणी हरियाणा में तापमान 38°C के आसपास पहुंचने की संभावना है और 18 अप्रैल को पूरे प्रदेश में गर्म और शुष्क मौसम रह सकता है। इस दौरान कई जगहों पर गर्म हवाएं चल सकती हैं।