Hisar : हिसार में प्रशासन की ओर से कलेक्टर रेट का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। उनके अनुसार प्रॉपर्टी की कीमतों में 15 से 75% तक की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी आवासीय, व्यावसायिक और कृषि भूमि पर लागू होगी। अब शहर के कई इलाकों में रहने का सपना महंगा होने वाला है। प्रॉपर्टी की कीमतों में अलग-अलग सेक्टर व मार्केट में काफी दाम बढ़े हैं।
व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण क्षेत्र के सर्किल रेट में बढ़ोतरी की गई है। शहर का पुष्पा कांप्लेक्स, लाजपत नगर या फिर कोई और दूसरा एरिया हर जगह कीमतें काफी बढ़ी हैं। वहीं गांव में भी जमीन के रेट आसमान छू रहे हैं। गैर मुमकिन कृषि भूमि के रेट में 75% तक का इजाफा किया गया है। आर्य नगर में रेट 1.38 करोड़ से बढ़कर 2.41 करोड़ रुपए प्रति एकड़ तक पहुंच गए हैं। जिला प्रशासन की तरफ से लोगों को दो दिन तक आपत्तियां दर्ज करने का मौका दिया गया है। इसके बाद इन रेट को फाइनल कर दिया जाएगा।
65% इलाकों में नहीं बढ़ेंगे रेट
हिसार में कलेक्ट्रेट में जो इजाफा किया गया है, उसकी प्रस्तावित सूची के अनुसार जिले के 65.2 प्रतिशत इलाकों में प्रॉपर्टी के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। पुरानी कालोनियां, सेक्टरों और कृषि भूमि के बड़े हिस्से में रेट ज्यों के त्यों हैं। इससे आम लोगों को यहां पर जमीन लेते हुए अतिरिक्त रजिस्ट्री शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
वहीं प्रॉपर्टी सेगमेंट में 92 मुख्य खंड़ों में 32 में वृद्धि की गई है। वहीं सरकार की तरफ से कलेक्टर रेट 2026 के लिए आम लोगों से लिखित में शिकायत और सुझाव मांगे गए हैं। 30 मार्च की दोपहर 3:00 तक लिखित रूप से शिकायत दी जा सकती है, जिसके बाद इसका विश्लेषण किया जाएगा।
हिसार शहर के सबसे महंगे 15 आवासीय इलाके
इलाके का नाम पुराने रेट नए रेट वृद्धि %
सेक्टर 24 39,200 62,720 60%
पुलिस लाईन एरिया 45,630 57,037.5 25%
सेक्टर 14 P-II 42,000 54,600 30%
सेक्टर 33 P-I 39,000 50,700 30%
एलसी 3902 ए राज दरबार 34,500 50,025 45%
एलसी 872 राज दरबार 36,000 45,000 25%
एलसी 3903 राज दरबार 34,500 43,125 25%
लाजपत नगर 40,500 40,500 0%
सेक्टर 1-4 पार्ट-2 32,200 37,030 15%
आरसीटी 30,800 35,420 15%
प्रीति नगर 31,900 31,900 0%
एलसी 117 ओम एस्टेट्स 30,000 30,000 0%
साकेत कॉलोनी 22,550 29,315 30%
न्यू मॉडल टाउन 25,300 29,095 15%
इंड्रप्रस्थ कॉलोनी 23,400 29,250 25%
कृषि क्षेत्र में पहले और नये प्रस्तावित कलेक्टर रेट और कितनी वृद्धि
गांव/क्षेत्र का नाम भूमि का प्रकार पुराना रेट (2025) (रु./एकड़) नया प्रस्तावित रेट (2026) वृद्धि %
आर्यनगर गैर-मुमकिन (कृषि) 1,38,00,000 2,41,50,000 75
अग्रोहा नहरी गैर-मुमकिन 24,70,000 43,22,500 75
अलीपुर नहरी (कृषि श्रेणी) 26,00,000 29,90,000 15
हरिकोट गैर-मुमकिन (कृषि) 25,30,000 36,68,500 45
खरड़ नहरी (कृषि) 27,60,000 34,50,000 25
जुगलान नहरी (कृषि) 26,45,000 33,06,250 25
40 प्रतिशत से लेकर 75 प्रतिशत कलेक्टर रेट में वृद्धि वाले 21 इलाके
कालोनी रिहायशी और व्यवसायिक पुराना रेट नया रेट वृद्धि %
सैनिक विहार कालोनी व्यवसायिक 19800 34650 75
एलली3902 राजदरबार रिहायसी 34500 50025 45
सेक्टर 24 निवासीय 39200 62720 60
इंडस्ट्रियल एरिया 1001-2000 व्यवसायिक 19800 34650 75
ओल्ड कोर्ट कॉ. फव्वारा चौक व्यवसायिक 150000 217500 45
कृष्णा नगर व्यवसायिक 65000 113750 75
कृष्णा नगर व्यवसायिक 65000 113750 75
खजांचियन मोहल्ला व्यवसायिक 92000 133400 45
जैन गली व्यवसायिक 120000 210000 75
डिफेंस कालोनी व्यवसायिक 73600 128800 75
दयानंद कालोनी व्यवसायिक 77000 123200 60
परिजात कालोनी व्यवसायिक 150000 217500 45
पुरानी तह. रोड राजगुरु मार्केट व्यवसायिक 107800 172480 60
पुष्पा कॉम्प्लेक्स व्यवसायिक 77000 134750 75
बैंक कालोनी व्यवसायिक 45100 65395 45
मॉडल टाउन व्यवसायिक 110000 159500 45
माडल टाउन निवासीय 40250 58362 45
राजगुरु मार्केट व्यवसायिक 149500 239200 60
लाजपत नगर व्यवसायिक 77000 134750 75
सेंट्रो एन्क्लेब व्यवसायिक 75000 120000 60
सेक्टर 9-11 कॉम्पलेक्स व्यवसायिक 140000 203000 45
नोट : सभी आंकड़े प्रति वर्ग गज में
ये हैं शहर के सबसे मंहगे 15 व्यवसायिक इलाके
कालोनी पुराना रेट नया रेट वृद्धि
ओल्ड कोर्ट कॉम्प्लेक्स 150000 217500 45
सेक्टर 9-11 कॉम्पेलेक्स 140000 203000 45
सेंट्रो एन्क्लेब 75000 120000 60
राजगुरु मार्केट 149500 239200 60
पुरानी तह. रोड राजगुरु मार्केट 107800 172480 60
पुष्पा कॉम्प्लेक्स 77000 134750 75
दयानंद कालोनी 77000 123200 60
मॉडल टाउन 110000 159500 45
एचबीसी सेक्टर 16-17 86900 86900 00
न्यू सब्जीमंडी रोड 72000 72000 00
सेक्टर -24 88000 88000 00
उग्रसेन सिलचोना देवी 107800 107800 00
ओल्ड म्यूसीपिलटी 94600 94600 00
ओल्ड रेड क्रास कालोनी 94600 94600 00
कृष्णा नगर 65000 113750 75