Hisar News : आजाद नगर में बनेगा 6 फीट चौड़ा फुटपाथ, हरियाली भी की जाएगी विकसित

Hisar News – हरियाणा का हिसार जिला अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। हिसार जिले के विकास को को गति देने के लिए सरकार शहर में कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। अब हिसार जिले के कई शहरों की सुंदरता और बढ़ने वाली है। दरअसल, हिसार के आजाद नगर में एक तालाब का सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके चारों और 6 फीट चौड़ा फटपाथ बनाया जाएगा। इसके अलावा 3 और तालाबों के सुंदरीकरण का कार्य प्रगति पर है। आईये जानते हैं किन तालाबों का बदला जा रहा है स्वरूप –

आजाद नगर में तालाब के किनारे बनेगा 6 फीट चौड़ा फुटपाथ

हिसार जिले के आजाद नगर (Azad Nagar in Hisar) में इन दोनों विकास के कई कार्य प्रगति पर हैं। अब एक और गुड न्यूज़ सामने आई है। दरअसल, आजाद नगर में स्थित तालाब के सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है। अब यह तालाब नए स्वरूप में नजर आएगा। आजाद नगर में स्थित तालाब के चारों ओर 6 फीट चौड़ा फुटपाथ बनाया जाएगा। इसके साथ ही लाइटों की भी व्यवस्था होगी। सरकार के इस बड़े कदम से आजाद नगर वासियों को सर सपाटा करने के लिए एक अच्छी जगह मिलेगी।

तालाब के चारों ओर ग्रीनरी का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तालाब के सुंदरीकरण का काम लगभग 1 साल पहले शुरू किया गया था। इस कार्य पर लगभग एक करोड़ से ज्यादा का खर्च आएगा। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार, अगले एक महीने में तालाब की सुंदरीकरण (pond beautification work) का कार्य पूरा हो सकता है।

नगर निगम ने दी अहम जानकारी –

हिसार (Hisar News) शहर के विकास को रफ्तार देने और सुंदरता को बढ़ाने के लिए नगर निगम की ओर से लगातार कई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। नगर निगम की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, शहरी एरिया में लगभग चार तालाबों की सुंदरीकरण का काम चल रहा है। इसमें सातरोड के तीन और आजाद नगर का एक तालाब शामिल है।

1 महीने में पूरा होगा तालाब सुंदरीकरण का कार्य –

तालाब के चारों ओर चार दिवारी का भी निर्माण होगा। तालाब के गंदे पानी को निकालकर इसकी सफाई की गई है और साफ पानी डाला गया है। इसके अलावा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तालाब के चारों और पत्थर लगाए जाएंगे। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, शेष कार्य को अगले 1 महीने में पूरा कर लिया जाएगा।

इन चार तालाबों पर करोड़ों रुपये होंगे खर्च

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सातरोड के रामसरा तालाब की सुंदरीकरण का काम तेजी पर है। इस तालाब पर लगभग 2. 65 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। मैथन तालाब की सुंदरीकरण का काम अंतिम चरण में चल रहा है। इस पर लगभग 78 लख रुपए की लागत आएगी। वहीं डाभ तालाब के डिजाइन में बदलाव किया गया है। इस तालाब पर लगभग 3.32 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे।

तालाबों की सुंदरीकरण परियोजना के पूरा होने से होगा ये फायदा

तालाबों की सुंदरीकरण परियोजना के पूरा होने से शहर की सुंदरता को चार चांद लगेंगे। इसका लोगों को भी काफी फायदा मिलेगा। शहरवासी इन तालाबों के आसपास सुबह और शाम सर कर पाएंगे। पिछले कई सालों से इन तालाबों की हालत काफी दयनीय थी। तालाब की जमीन पर लोगों ने कब्जा किया हुआ था। इस परियोजना के पूरा होने के बाद तालाबों के आसपास का एरिया देखने योग्य विकसित होगा।

Leave a Comment