Hisar News : 2041 तक कैसा दिखेगा हिसार, मास्टर प्लान हुआ तैयार, किए जाएंगे ये काम

Hisar News : हिसार शहर के विकास की रफ्तार को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से जोरों शोरों से काम किया जा रहा है। शहर को विकसित बनाने के लिए नए-नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी जा रही है। अब हिसार शहर को लेकर एक और मास्टर प्लान तैयार किया गया है जिसके तहत कई नए कार्य किए जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि 2041 तक कैसा दिखेगा हिसार।


हरियाणा राज्य का हिसार जिला पिछले कई सालों से ग्रोथ (growth of hisar city) की ओर बढ़ रहा है तथा जिले में हो रहे विकास कार्यों को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले सालों में यह आधुनिक नगरी के रूप में अपनी एक नई पहचान बना लेगा। सरकार की तरफ से हिसार शहर को चमकाने के लिए काफी बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स पर कार्य किया जा रहा है। अब हरियाणा सरकार तथा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग निदेशालय (Directorate of Town and Country Planning) की तरफ से मास्टर प्लान 2041 तैयार किया गया है जो हिसार शहर के विकास को बढ़ावा देने में एक अहम कदम माना जा रहा है।


हरियाणा सरकार की तरफ से तैयार किए गए इस नए मास्टर प्लान के तहत हिसार शहर को चमकाने का एक नया नक्शा तैयार कर लिया (Hisar news) गया है। इस नए मास्टर प्लान में रिहायशी विस्तार, नई सड़कों का निर्माण, ग्रीन बेल्ट, औद्योगिक क्षेत्र तथा यातायात की व्यवस्था को बढ़ावा दिया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि इस नए नक्शे में सबसे बड़ा बदलाव तोशाम रोड की एक रिहायशी क्षेत्र के विस्तार को माना जा रहा है।


अब तक हिसाब शहर का फैलाव (calculated city spread) सबसे ज्यादा ढंढूर की तरफ माना जा रहा था, लेकिन एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के चलते इस दिशा को सीमित कर दिया गया है और शहर के विकास का रुख तोशाम रोड की तरफ मोड़ दिया गया है। शहर के बीच ट्रैफिक जाम की समस्या (traffic jam in hisar) को ठीक करने के लिए प्रस्तावित रिंग रोड परियोजना में भी बड़े बदलाव किए गए हैं।


हरियाणा सरकार (Haryana Government News) द्वारा बनाए गए नए मास्टर प्लान 2041 के तहत 38721.59 हेक्टेयर क्षेत्र को कंट्रोल एरिया में ऐड किया गया है। मास्टर प्लान के इस नक्शे को शहरी स्थानीय निकाय विभाग (Urban Local Bodies Department) की तरफ से मंजूरी मिल चुकी है। अधिकारियों की तरफ से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि 95% से ज्यादा प्लान फाइनल हो चुका है। सरकार की तरफ से तैयार किया गया यह मास्टर प्लान आने वाले सालों में हिसार के आर्थिक, सामाजिक तथा शहरी स्वरूप को बदलने वाला प्लान साबित होगा।


स्मार्ट सिटी बनेगा हिसार


हरियाणा सरकार (Haryana Government) का मानना है कि नए मास्टर प्लान 2041 के तहत अगर सही ढंग से कार्य किया जाए तो आने वाले सालों में हिसार एक स्मार्ट तथा आधुनिक शहर बन (Smart City Hisar) जाएगा। सरकार की इस नई योजना के तहत शहर के विकास (​​development of hisar) को काफी ज्यादा बढ़ावा मिलेगा। मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि शहर की सड़क, सीवरेज, जल आपूर्ति, आवास, परिवहन तथा पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए विकास कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा।


नए प्लान में कंट्रोल एरिया बढ़ा


अब 38,721.59 हेक्टेयर जमीन को कंट्रोल एरिया (control area) बनाया गया है। इसकी सीमा तलवंडी राणा, बहबलपुर, दुर्जनपुर, चिकनवास, लांधड़ी, मय्यड़ और नगर निगम क्षेत्र तक होगी। इसका मकसद यह है कि आगे होने वाला हर विकास काम तय नियमों और मानकों के हिसाब से हो।


हिसार का नया आवासीय केंद्र


नए मास्टर प्लान के तहत आधार हॉस्पिटल (Aadhaar Hospital) से लेकर डाबड़ा नहर तक रिहायशी विकास को बढ़ावा (Promote residential development) दिया जाएगा, यह पूरा इलाका आने वाले सालों में शहर का नया आवासीय केंद्र (New residential center of the city) बन सकता है। अधिकारियों की तरफ से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस इलाके में एक से बढ़कर एक भरपूर सुविधाएं होने की संभावना है।

Leave a Comment