Hisar News : हिसार शहर को चमकाने के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से जोरो शोरो से काम किया जा रहा है। अब हिसार वासियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए नया इलेक्ट्रिक बस डिपो बनाया जाएगा, जिसके लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन हो चुका है।
हिसार शहर वासियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार (Haryana Government) की तरफ से नए-नए प्रोजेक्ट पर कार्य किया जा रहा है। अब हिसार शहर के 12 रूटों पर 50 इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की जाएगी। हिसार शहर में नई इलेक्ट्रिक बसों (new electric buses in hisar) की शुरुआत से लोगों को काफी फायदा होगा।
हिसार शहर में 50 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन (Launch of new electric buses) करने के लिए डीम्स कंपनी के अधिकारी तथा रोडवेज जीएम राहुल मित्तल के बीच बीते कल कॉन्ट्रैक्ट साइन हो चुका है। यह कॉन्ट्रैक्ट कर्मशाला के 3.9 एकड़ जमीन पर इलेक्ट्रिक बस डिपो के निर्माण (Construction of electric bus depot) के लिए हुआ है।
हिसार रोडवेज (Hisar Roadways) के वहां प्रबंधक राहुल मित्तल की तरफ से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इलेक्ट्रिक बस डिपो का निर्माण कार्य अगले 4 से 5 दिन के अंदर स्टार्ट हो जाएगा। इन चार-पांच दिनों में रोडवेज विभाग (Roadways Department) की तरफ से इस जमीन पर उगी झाड़ियां तथा अन्य चीजों को साफ किया जाएगा।
इस रूट पर होगा ट्रायल
रोडवेज अधिकारियों (roadways officers) की तरफ से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रायपुर कैमरे रोड तथा कैंट रूट के अलावा अग्रोहा रूट पर भी इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल (trial of electric buses) किया जाएगा। इन रूटों पर रोजाना हजारों यात्री आवाजाही करते हैं। पहले कैमरे और रायपुर और कैंट रूट पर ट्रायल लिया जा चुका है।
इलेक्ट्रिक बसों का वॉशिंग यार्ड भी बनेगा
रोडवेज अधिकारियों की तरफ (Washing yard for electric buses) से बताया गया है कि इलेक्ट्रिक बस की रिपेयरिंग (electric bus repair) के लिए अलग से वर्कशॉप बनाया जाएगा, ताकि बसों में कोई तकनीकी समस्या आने की वजह से तुरंत मरमत की जा सके और ई बसों के लिए अलग से वॉशिंग यार्ड भी बनाया जाएगा।