Hisar के इन इलाको में बिछेगी पीएनजी गैस लाइन, सिलिंडर का झंझट होगा खत्म

Hisar png line : हरियाणा सरकार ने प्रदेश के जिलों को नई रफ्तार देने की तैयारी कर ली है। अब सरकार की इस पहल के बाद हिसार जिले में पीएनजी लाइन बिछाया जाने का प्लान है। अब जल्द ही हिसार के कई इलाको में पीएनजी लाइन की सौगात दी जाने वाली है। इसके लिए सरकार ने गाइडलाइंस जारी की है।

सरकार की ओर से हिसार के कई क्षेत्रों तो पहले से ही पीएनजी लाइन बिछाई जा चुकी है और जो बाकी के हिस्से बचे हैं, अब सरकार की ओर से उन पर काम किया जाने वाला है। अब सरकार ने गाइडलाइंस जारी की है कि जल्द ही जिले के कई इलाको में पीएनजी लाइन बिछाई जाएगी।

कहां मौजूद है नेचुरल गैस पीएनजी की लाइन
हिसार शहर में दिल्ली रोड पर सेक्टर 9-11 से लेकर राजगढ़ रोड पर मौजूद सेक्टर 15 तक पाइप नेचुरल गैस पीएनजी की लाइन डाली जा चुकी है और अभी इस एरिया में तीन माह यानी की 90 दिन में कनेक्शन करने का अभियान चल रहा है। यह कनेक्शन वहां होंगे जिन घरों के आगे लाइन है। इसके साथ ही LCG एजेंसी (LCG Agency) द्वारा शहर के दूसरे इलाकों में पीएनजी लाइन डालने को लेकर सुझाव दे रही है। जिन इलाको में पहले से ही लाइन है उसके आसपास की जगहों पर सबसे पहले लीज लाइन बिछाई जा सकती है।

पीएनजी गैस कनेक्शन को लेकर तैयारी
अब हरियाणा सरकार ने पीएनजी गैस कनेक्शन को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। सरकार का हिसार में लक्ष्य 71 हजार 222 कनेक्शन दिए जाने का है। हालांकि अभी हिसार में सिर्फ 1715 कनेक्शन है। सरकार के इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में राजगढ़ रोड पर जवाहरनगर, आजाद नगर लाइन का विस्तारिकरण किया जा सकता है।


इसके साथ ही कई सेक्टरों में अगले फेज में पीएनजी लाइन को पहुंचाए जाने का प्लान है। अभी कुछ सेक्टर में लाइन डालने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को एनओसी के लिए अप्लाई कर दिया है। एचसीजी का सैक्टर 33, सेक्टर 14 एरिया में पहले लाइन डाली जाएगी और फिर उसके बाद सेक्टर 14 और फिर सेक्टर 3-5 में पीएनजी के जारी किचन तक गैस की बिक्री होगी।


इस प्रोजेक्ट में अभी सेक्टर 1-4 और सेक्टर 3-5 के हिस्सो तक गैस के लाइन पहुंचने के लिए रेलवे से मंजूरी लेनी होगी, क्योंकि इन सेक्टरों के बीच गैस पहुंचाने के आड़े रेलवे लाइन मौजूद है।

15 टीम कर रही रही सर्वे
अभी हिसार शहर के सेक्टर 9 से 11, सेक्टर 13, सेक्टर 16- 17, सेक्टर 15, मॉडल टाउन एक्सटेंशन, अर्बन एस्टेट और पीएलए का नाम शामिल है, जहां पर 1715 सीएनजी कनेक्शन (CNG connection) दिए जा चुके हैं। 3000 के तकरीबन अप्लाई मिले हैं। बता दें कि अभी इस हिस्से में लगभग 11000 हाउसहोल्ड है, जहां पीएनजी कनेक्शन दिए जाने की संभावना है। सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार जिन हिस्सो में पीएनजी लाइन मौजूद है वहां सबसे पहले 90 दिन में कनेक्शन दिया जा सकता है।

अभी शहर में 17 इंडस्ट्रीज और 20 होटल रेस्टोरेंट में पीएनजी लाइन दी गई है और हाल ही में पीएनजी के लिए हिसार शहर के 12 होटल और रेस्टोरेंट और एक इंडस्ट्री ने अप्लाई किया है। पीएनजी कनेक्टशन देने के लिए एचसीजी एजेंसी की 15 टीमों की ओर से डोर-टू-डोर सर्वे का काम किया जा रहा है।

हांसी बस स्टेंड तक पहुंची पीएनजी लाइन
जानकारी के लिए बता दे कि hscg की लीज लाइन अब हांसी बस स्टैंड तक पहुंच गई है, जिसका विस्तार अब पॉश इलाको में किया जाएगा। हिसार और हांसी की पीएनजी की लाइन एचसीजी के लाडवा में मौजूद सिटी गेट स्टेशन CGHS से आती है। यहां पर झज्जर से सुल्तानपुर गेल इंडिया की लाइन के माध्यम से पीएनजी कनेक्शन दिया जा रहा है। हांसी में मय्यड़ टोल पर मौजूद एक होटल के साथ ही शहर में भी दूसरे होटल में भी पीएनजी कनेक्शन दिया गया है।

पॉश कॉलोनी में पीएनजी लाइनों का विस्तारिकरण
सरकार की ओर से शहर के सेक्टर और पॉश कॉलोनी में पीएनजी लाइनों का विस्तारिकरण किए जाने का प्लान है और इसके लिए एचएसवीपी और नगर निगम से एनओसी ली जाएगी। बता दें कि सेक्टर 1-4 और 3 से 5 की ओर रेलवे लाइन के नीचे से लाइन गुजरेगी, इसलिए यहां पर रेलवे से सबसे पहले मंजूरी लेनी होगी। सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार अभी जिन इलाको में लाइन है, वहां सबसे पहले कनेक्शन दिए जाने का प्लान है।

Leave a Comment