Hisar Railway Update : हिसार वालों को रेलवे की बड़ी सौगात, स्पेशल ट्रेन हुई नियमित, किराया होगा कम

Hisar Railway Update : हिसार वालों को रेलवे की ओर से सौगात दी गई है। स्पेशल ट्रेन को नियमित करके रेल यात्रियों को बड़ी सौगात दी गई है। रेलवे का यह फैसला रोजाना आने जाने वाले यात्रियों के साथ कभी कभी सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी लाभकारी साबित होगा।

स्पेशल ट्रेन को नियमित चलाया जाएगा
अब रेलवे विभाग की ओर से बड़ी पहल की गई है। रेलवे ने काकीनाड़ा-हिसार ट्रेन, जो की स्पेशल तौर पर चलाई जाती है, उसे नियमित रूप से चलाने का ऐलान कर दिया है। रेलवे मंत्रालय की तरफ से रेल नेटवर्क को मजबूती देने के लिए स्पेशल ट्रेन को नियमित रूप से चलाने का फैसला लिया गया है, इससे हजारों यात्रियों को फायदा होगा।

क्या होगा इस ट्रेन का टाइमटेबल, किराया होगा कम
अब रेलवे विभाग ने हिसार के लोगों को राहत देते हुए 07717/18 काकीनाड़ा टाउन हिसार स्पेशल ट्रेन को नियमित रूप से चलाने की मंजूरी दी है। जल्द ही यह ट्रेन नए नंबर 17295/96 के साथ नियमित रूप में संचालित किए जाने का प्लान है।

पहले तो काकीनाड़ा टाउन हिसार स्पेशल ट्रेन का स्पेशल के रूप में संचालन किया जाता था, जिससे यात्रियों को इस ट्रेन में सफर के लिए अधिक किराया देना पड़ता था। अब यह ट्रेन काकीनाड़ा टाउन से हर गुरुवार सुबह तकरीबन 5 बजे चलेगी और शनिवार रात तकरीबन 11:15 बजे तक हिसार पहुंचेगी। साथ ही हिसार से इस ट्रेन की शुरुअता हर रविवार रात 11:15 बजे चलेगी।

यात्रियों को नहीं देना पड़ेगा अधिक किराया
अभी तो यह ट्रेन रिंगस, लोहारू, अजमेर, रतलाम से होकर के हैदराबाद तक पहुंचती है, इससे उत्तर भारत और दक्षिण भारत के बीच रेल नेटवर्क को नई दिशा मिलेगी। अब तक स्पेशल ट्रेन होने के चलते इसमें यात्रियों से डेढ़ गुना तक अधिक किराया लिया जाता था, लेकिन अब रेलवे विभाग की ओर से इसे नियमित किए जाने के बाद यात्रियों को सामान्य किराए पर सफर का फायदा मिलेगा। इससे अन्य लोगों को भी लाभ होगा।

लंबे अरसे से चल रही थी सीधी ट्रेन की मांग
दक्षिण भारत के लिए काफी लंबे अरसे से सीधी ट्रेन की डिमांड की जा रही थी, जिसे अब जाकर रेलवे (hisar railway news) की ओर से पूरा किया जा रहा है। अगर इस ट्रेन का नियमित संचालन हो जाता है तो इससे हिसार (hisar rail network) क्षेत्र के यात्रियों को हैदराबाद के साथ ही कई प्रमुख शहरों के लिए बेहतर रेलवे सुविधा मिलेगी, जिससे आगामी समय में यात्रियों को फायदा होगा।

Leave a Comment