Hisar Update : हिसार में नए सिरे से बनाया जाएगा रेड स्क्वायर मार्केट का पुल

Hisar Update Red Square Market : हिसार वालों के लिए बड़ी खबर आई है। 51 साल पुराने एक पुल को अब नए सिरे से बनाया जाएगा। इससे शहर में यातायात को सुगता प्रदान की जाएगी। साथ में शहर की सुंदरता में भी यह चार चांद लगाने का काम करेगा। चलिए जानते हैं इस पुल के पूरे प्लान के बारे में-

51 साल पुराना ओवरब्रिज होगा अपडेट
हिसार में 51 साल पुराने ओवरब्रिज को दोबारा से बनाया जाएगा। हिसार की रेड स्क्वायर मार्केट में यह ओवर ब्रिज बना हुआ है। इसके नीचे से ट्रेन गुजरती हैं और ऊपर से वाहन गुजरते हैं। अब इसको व्यापक ढंग से नए सिरे से बनाया जाएगा।

पुल की बढ़ाई जाएगी ऊंचाई
परियोजना के अनुसार पुल की ऊंचाई को बढ़ाया जाएगा। इसको 5.05 मीटर से बढ़ाकर 6.5 मीटर किया जाएगा। यह फैसला इसलिए लिया जा रहा है ताकि इलेक्ट्रिक ट्रेनों को यहां से गुजरने में कोई बाधा ना हो। इसके साथ की रेलवे के हिस्से की लंबाई 15.7 मीटर से बढ़ाकर 45 मीटर कर दी जाएगी।

कैमरी रोड की तर्ज पर बनाया जाएगा यह पुल
हिसार के कैमरी रोड पर भी पुल बना हुआ है। उसी की तर्ज पर इस पुल को आधुनिक बनाया जाएगा। इससे यातायात व्यवस्था आसान होगी और शहर की सुंदरता में भी इजाफा होगा। बता दें कि लोक निर्माण विभाग की तरफ से तकनीकी आपत्तियां उठाई गई हैं, जिस पर रेलवे की तरफ से विचार किया जा रहा है। यह तकनीकी आपत्तियां दूर होने के बाद प्रोजेक्ट को धरातल पर लाया जाने का काम शुरू होगा।

आसपास के क्षेत्र को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
परियोजना के अनुसार ओवरब्रिज का जो विस्तार किया जाएगा, उससे आसपास के क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी दी जाएगी। इससे रामपुरा मोहल्ला की ओर आवागमन आसान हो जाएगा और अग्रसेन भवन की तरफ भी आना जाना आसान होगा। इससे एरिया में कनेक्टिविटी को नई दिशा मिलेगी और जाम की समस्या का निदान हो जाएगा।

लंबाई भी बढ़ाने पर हो रहा विचार
इस पुल की लंबाई फिलहाल 455.6 मी है। इसमें डाकघर की ओर 264 मीटर और लक्ष्मी बाई चौक की तरफ 176 मीटर का हिस्सा बना हुआ है, जबकि रेलवे का हिस्सा इसमें 15.7 मी ही है। अब इसका विस्तार करने की परियोजना है। इसकी कुल लंबाई को बढ़ाकर करीब 640 मी किया जाना है जिससे यातायात का दबाव संतुलित हो जाए। रेलवे के हिस्से को बढ़ाया जाएगा।

Leave a Comment