Honda Cars Discount Offer : होंडा कार लवर्स के लिए बड़ी खबर है। अगर आप भी होंडा कारों को पसंद करते हैं और बजट के चलते कार नहीं ले पा रहे हैं तो अभी आपके पास सुनहरा मौका है। अभी अप्रैल के महीने में कंपनी की ओर से होंड की बेस्ट कारों में अच्छे डिस्काउंट ऑफर पेश किए जा रहे हैं। इसका फायदा उठाकर आप लाखों की बचत कर सकते हैं। खबर में जानिए किन कारों पर ये डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं।
कर सकते हैं लाखों की बचत
होंड कंपनी की ओर से जहां भारतीय बाजारों में नई-नई कार पेश की जा रही है। वहीं, दूसरी और अपनी बेस्ट बिक्री वाली एसयूवी पर बंपर डिस्काउंट ऑफर्स पेश किए जा रहे हैं। अगर आप इस महीने होंडा की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो कंपनी द्वारा दिए गए इस ऑफर का लाभ उठाकर लाखों रुपये की बचत कर सकते हैं।
होंडा अमेज पर कितना मिल रहा डिस्काउंट
दरअसल, आपको बता दें कि कंपनी की ओर से अलग-अलग मॉडल्स पर 1.97 लाख रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर पेश किए जा रहे हैं। कंपनी की ओर अभी अपनी होंडा अमेज पर बंपर डिस्काउंट पेश किए जा रहे हैं। होंडा अमेज सेकंड जनरेशन पर अभी 58,000 रुपये तक के डिस्काउंट दिया जा रहे हैं। वहीं थर्ड जनरेशन होंडा अमेज पर ग्राहकों को 68,000 रुपये तक के ऑफर दिए जा रहे हैं।
होंडा सिटी, हाइब्रिड पर मिल रहा इतना डिस्काउंट
कंपनी की ओर से होंडा सिटी पर ग्राहकों के लिए 1.56 लाख रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं और होंडा सिटी हाइब्रिड पर 1.97 लाख रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप अभी इस कार को खरीदते हैं तो अभी आप 2 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
होंडा एलिवेट पर डिस्काउंट ऑफर
इसके साथ ही कंपनी की ओर से होंडा एलिवेट पर 1.51 लाख रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं। इतने डिस्काउंट ऑफर का फायदा उठाकर आप अभी इस एसयूवी को खरीद सकते हैं।