Hyundai Creta के समर एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत, क्या हैं खास फीचर्स

Hyundai Creta : हुंडई ने मार्केट में क्रेटा का नया वर्जन लॉन्च किया है। अगर आप भी हुंडई की कार लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको इस नई कार के फीचर्स और कीमत जरूर जान लेनी चाहिए है। हाल ही में कंपनी ने Hyundai Creta के समर एडिशन वेरिएंट को लॉन्च किया है। कंपनी की तरफ से दिए गए फीचर्स इस गाड़ी को खास बनाते हैं।

बजट फ्रेंडली है कार
वाहन निर्माता हुंडई कंपनी भारतीय बाजारों में ग्राहकों की सुविधा और उनके बजट का ध्यान रखते हुए नए-नए मॉडल लॉन्च कर रही है। अब हाल ही में कंपनी ने भारतीय बाजारों में Hyundai Creta के समर एडिशन को लॉन्‍च किया है। हुंडई के इस एडिशन में टॉप मॉडल के फीचर्स मिलने वाले हैं। खबर में जानिए इस मॉडल को किस कीमत पर लॉन्च किया गया है।

समर एडिशन के फीचर्स
बता दें कि हुंडई कंपनी ने मिड साइज एसयूवी के तौर पर क्रेटा के नए एडिशन के तौर पर समर एडिशन की पेशकश कर दी है। कंपनी के इस समर एडिशन क्रेटा में कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं।
पुश बटन स्‍टार्ट
की-लैस एंट्री
एलईडी हेडलाइट
एलईडी टेल लाइट
एलईडी डीआरएल
एलईडी टर्न इंडिकेटर
रियर सनशेड
16 इंच ड्यूल टोन स्टील व्हील
गाइडलाइन वाला रियर कैमरा
डैशकैम, 26.03 सेमी डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्लस्टर
एसवीएम
ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर
फ्रंट पार्किंग सेंसर

समर एडिशन में मिलेगा दमदार इंजन
हुंडई की तरफ से इस एसयूवी के समर एडिशन में 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल-इंजन ऑप्शन दिया गया है। इस एसयूवी में 1.5 लीटर पेट्रोल नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन से 115 पीएस पावर और 143.8 न्‍यूटन मीटर टॉर्क को जनरेट करता है और दूसरे ऑप्शन के तौर पर एसयूवी में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है, जिससे इसे 160 पीएस की पावर और 253 न्‍यूटन मीटर टॉर्क को सपोर्ट करता है।

इसके साथ ही तीसरे ऑप्शन के तौर पर क्रेटा में 1.5 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन विकल्प मिलता है जिससे इसे 116 PS की पावर और 250 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। साथ ही इसमे छह स्‍पीड मैनुअल, आईवीटी, ऑटोमैटिक और सात स्‍पीड डीसीटी ट्रांसमिशन के ऑप्शन मिलते हैं।

समर एडिशन के टॉप वेरिएंट की कीमत
कीमत की बात करें तो निर्माता कंपनी की तरफ से समर एडिशन को कई वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इस एसयूपी की एक्‍स शोरूम कीमत की शुरुआत 12.06 लाख रुपये से होती है। इस एसयूवी के टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 17.89 लाख रुपये के आस-पास है।

Leave a Comment