IMD 7 Days Rain Alert : भारत मौसम विभाग की तरफ से 7 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। देश के 23 राज्यों में 8 अप्रैल तक कहीं पर बारिश होगी तो कहीं पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन होने की संभावना है। वहीं 30 से लेकर 70-80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। चलिए जानते हैं वेदर के बारे में मौसम विभाग की विस्तृत रिपोर्ट-
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
भारत मौसम विभाग की ओर से 2 अप्रैल का विस्तृत वेदर अलर्ट जारी किया गया है, जिसके अनुसार देश के अलग-अलग हिस्सों में 8 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेंगे। कई इलाकों में हल्की बारिश तो कई जगह तेज बारिश व ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है। देश के मध्य भागों में सप्ताह के अंत में बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना है। ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं उत्तर पश्चिम भारत में तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा देश का मौसम
पिछले 24 घंटे की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जहां 70 से 110 एमएम तक बारिश हुई है। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी खबरें सामने आई है। वहीं मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं पर 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं के साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी हुई।
उत्तर पश्चिम भारत के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
उत्तर पश्चिम भारत के लिए मौसम विभाग की तरफ से गरज चमक के साथ बिजली गिरने व तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। 3 से 6 अप्रैल के दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के साथ हवा चलने व मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं दो से चार और 6 अप्रैल को राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने की घटनाएं घट सकती है।
7 और 8 अप्रैल को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। हवाओं की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार तक रह सकती है। 7 और 8 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिजली गिरने की घटनाएं संभावित है।
इसके अलावा तीन और चार अप्रैल को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है और हल्की से मध्य बारिश होने की संभावना है। इस दौरान राजस्थान, उत्तराखंड और अन्य पहाड़ी इलाकों में भी बारिश आ सकती है। तीन, चार और सात अप्रैल को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में तीन और चार अप्रैल को उत्तराखंड में 4 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, चार और 5 अप्रैल को राजस्थान में तीन और चार अप्रैल को यहां पर ओलावृष्टि की संभावना है। तीन और चार अप्रैल को जम्मू कश्मीर, लद्दाख में भारी बारिश होने की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
पूर्वोत्तर भारत में भी अगले सप्ताह बारिश होने का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश, असम में, मेघालय में 6 अप्रैल तक व नागालैंड मणिपुर मिजोरम में 4 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। वहीं 4 और 5 अप्रैल को बिजली गिरने की संभावना है। ज्यादातर हल्की बारिश की ही संभावना जताई जा रही है।
पूर्वी भारत के लिए अलर्ट
मौसम विभाग की तरफ से पूर्वी भारत के लिए 5 से 7 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड में 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 5 से 8 अप्रैल तक बिहार और झारखंड में तेज आंधी, 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है।
मध्य भारत के लिए अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से मध्य भारत के लिए अगले 5 दिनों के दौरान छिटपुट बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश में आंधी 70 किलोमीटर प्रति घंटा गिरफ्तार तक हो सकती है। वहीं छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं पर 4 अप्रैल को ओलावृष्टि होने की संभावना है।
पश्चिम भारत के लिए मौसम का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से पश्चिम में भारत के महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात में चार और 5 अप्रैल को बिजली गिरने, हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। तटीय महाराष्ट्र में आज 2 अप्रैल को बिजली गिरने की संभावना है। वहीं 3 अप्रैल को कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के लिए अलर्ट
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में केरल और माहे के लिए दो से 5 अप्रैल तक व आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक में 2 से 6 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। कर्नाटक के तटीय क्षेत्र में बिजली गिरने की संभावना भी जताई जा रही है।