IMD Rain Alert – देशभर में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ ही घंटों में आसमान में बादल छाने वाले हैं और 9 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान, बिजली चमकने के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान कई इलाकों में ऑलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है।
बारिश का ऑलावृष्टि का दौर फिर से शुरू –
उत्तर भारत के राज्य में पिछले कई दिनों से बारिश और ओलावृष्टि का कर देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने यूपी, बिहार, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के साथ उत्तराखंड सहित 9 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटे में इन राज्यों में मौसम पूरी तरह से बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण इन राज्यों में गरज चमक के साथ बरसात होगी। कई जगहों पर ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम –
देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Mausam) में कल यानी 6 अप्रैल को मौसम साफ रह सकता है। कल तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाने का अनुमान है, लेकिन इसके बाद साथ और 8 अप्रैल को मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। इस दिन आसमान में काले बादल छाएंगे और गरज-चमक के साथ बारिश का दौर फिर से शुरू होगा। मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार, इस दौरान किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में खराब मौसम के चलते सावधानी बरतें।
यूपी और बिहार में इस दिन होगी बारिश –
उत्तर प्रदेश और बिहार (Bihar Ka Mausam) में एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने सहारनपुर, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, फिरोजाबाद बुलंदशहर, झांसी, महोबा, जालौन, हिमारपुर, झांसी, महामायानगर, महोबा हरदोई और कानपुर में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं बिहार में पटना पश्चिम चंपारण, भोजपुरी, गया, पूर्वी चंपारण और औरंगाबाद में हल्की से मध्य बरसात देखने को मिल सकती है।
राजस्थान वाले बारिश के लिए रहो रैडी –
राजस्थान वाले एक बार फिर से बारिश के लिए रैडी हो जाओ। मौसम विभाग ने राजस्थान (Rajasthan Ka mausam) में भी 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक आंधी-तूफान बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। 6 अप्रैल को जयपुर और भरतपुर में हल्की बरसात हो सकती है, जबकि ज्यादातर अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
6 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होने की संभावना है, जिससे जोधपुर, अजमेर, बीकानेर संभागों और शेखावाटी क्षेत्र में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। 7 अप्रैल को इसका प्रभाव चरम पर होगा। इस दिन जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभागों में तेज आंधी-तूफान ओर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 8 अप्रैल को उत्तरी और पूरी राजस्थान में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि ज्यादातर अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 9 अप्रैल से अगले तीन-चार दिन पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहने की उम्मीद है।
हिमाचल प्रदेश में भी होगी तेज बारिश –
हिमाचल प्रदेश में भी 6 से 10 अप्रैल के बीच बारिश (Himachal Pradesh Rain Alert) का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 7 और 8 अप्रैल को 4 से 5 जिलों में ओलावृष्टि के चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। उत्तर पश्चिमी भारत में बुधवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। इसके अलावा राज्य में 10 अप्रैल तक बारिश का का दौर लगातार जारी रहेगा।
जम्मू-कश्मीर में इस दिन बरसेंगे बादल –
मौसम विभाग (IMD Weather Update) ने जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में 6 से 7 अप्रैल को हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है। 8 से 9 अप्रैल को कई जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। कुछ ही जगह पर अति भारी बारिश देखने को मिल सकती है। ऐसे में खराब मौसम के चलते मौसम विभाग ने पहाड़ों पर न जाने की सलाह दी है। 10 से 11 अप्रैल को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। वहीं ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा 12 और 15 अप्रैल को आमतौर पर मौसम साफ रहेगा।
पश्चिम बंगाल का वेदर –
पश्चिम बंगाल में भी कई दिनों से ही बरसात हो रही है। अब मौसम विभाग (West Bengal Weather) ने पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में आज गरज- चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, शुष्क पश्चिमी हवाओं की वजह से दक्षिणी बंगाल के कुछ जिलों में तापमान कम होगा और उमस भरा मौसम रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर बंगाल के जिलों में एक या दो जगह पर हल्की बरसात हो सकती है।
मध्य प्रदेश में किस दिन होगी बारिश –
मध्य प्रदेश में मौसम विभाग (MP Weather Update) ने 6 अप्रैल को बारिश होने के आसार जताए हैं। मध्य प्रदेश के भोपाल, सतना, दमोह, कटनी, छतरपुर, मुरैना, निवाड़ी और बैतूल में कल भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने काअनुमान है।
हरियाणा में भी लगातार मौसम (Haryana Ka mausam) करवट बदल रहा है। मौसम विभाग ने हरियाणा के यमुनानगर, करनाल, सोनीपत, अंबाला, मेवात, रेवाड़ी, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ चरखी दादरी में तेज हवाओं के साथ बरसात होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। चंडीगढ़, होशियारपुर, रूपनगर, पठानकोट, पटियाला, फतेहगढ़, गुरदासपुर, अमृतसर में आंधी तूफान के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कई इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है।
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी
आईएमडी के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) में 6 से 7 अप्रैल के बीच गरज बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। उत्तराखंड के नैनीताल, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चंपावत उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, टिहरी गढ़वाल में अति भारी बारिश होने की संभावना है।
तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी बारिश का अलर्ट
तमिलनाडु और पुडुचेरी में मौसम (Tamil Nadu Weather) की बात करें तो मौसम विभाग ने यहां कल 6 अप्रैल को कुछ हिस्सों में गरज- चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वाअनुमान लगाया है, जबकि निलगिरी, कोयंबटूर, इरोड और थेनी जिले सहित पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बरसात होगी। मौसम विभाग ने मराठवाड़ा से लेकर आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिणी तमिलनाडु तक पहले निम्न दबाव प्रणाली की वजह से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य की उत्तरी भागों में आने वाले दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है, जबकि दक्षिणी जिलों में मौसम स्थिर बना रहेगा। कभी-कभी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।