IMD Rain Alert : मौसम विभाग की तरफ से वेदर को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले 5 दिन किस राज्य में कब और कितनी बारिश होगी। कहां पर कैसा मौसम रहेगा। मौसम विभाग की तरफ से तेज हवाओं का भी अलर्ट जारी किया गया है। चलिए जानते हैं अगले 5 दिन के वेदर अलर्ट के बारे में-
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम
भारत मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में ओडिशा में बहुत भारी बारिश हुई है। यहां पर 120-200 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद में छिटपुट स्थानों पर 70 से 110 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, उत्तराखंड, असम, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड, ओडिशा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि की भी सूचना मिली है।
इन इलाकों में चली तेज आंधी
वहीं, देश के उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम राजस्थान, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा, गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गांगेय पश्चिम बंगाल, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, जम्मू कश्मीर लद्दाख गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में में अलग-अलग स्थानों पर 30-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं हैं।
आगे कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में 8 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम वर्षा व बर्फबारी हुई है। इसके साथ ही बिजली गरजने के साथ तेज हवाएं चल सकती है जिसकी गति 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। वहीं 9 से 11 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर में, 9 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश के साथ बफबारी व बिजली गिरने व और तेज हवाएं 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं।
पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, दिल्ली में कैसा रहेगा मौस
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 8 व 9 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरजन के साथ बिजली गिरने व तेज हवाएं जोकि 60 किमी प्रति घंटा तक की चलने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है।
पूर्वोतर भारत के लिए मौसम
मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने व तेज हवाए चलने का अनुमान है। यहां पर 30 से 50 किमी प्रति घंटे की गति तक हवा चल सकती है। साथ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 9 और 12 अप्रैल को, असम और मेघालय में 9 और 10 अप्रैल को, और त्रिपुरा में 8 और 9 अप्रैल को छिटपुट भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। मेघालय में 8 और 9 अप्रैल को छिटपुट ओलावृष्टि हो सकती है।
पूर्वी भारत के लिए मौसम का अलर्ट
मौसम विभाग ने 9 से 12 अप्रैल तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में व 9 अप्रैल को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में बारिश व तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही बिहार और झारखंड, उड़ीसा में 9 और 10 अप्रैल को बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिम बंगाल में गरज के साथ 60-70 किमी प्रति घंटा से लेकर 80 किमी प्रति घंटा तक की आंधी की संभावना है। सिक्किम, झारखंड और ओडिशा में भी तेज आंधी का अलर्ट है। इस दौरान ओलावृष्टि की संभावना है। अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
मध्य भारत के लिए मौसम का अलर्ट
8 अप्रैल को मध्य प्रदेश में और 8-9 अप्रैल के दौरान छत्तीसगढ़ में छिटपुट से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिर सकती है। वहीं, इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की संभावना है। 8 अप्रैल को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है।
पश्चिमी भारत के लिए वेदर का अलर्ट
मौसम विभाग की तरफ से पश्चिमी भारत के लिए भी वेदर अलर्ट जारी किया गया है। इसके अनुसार गुजरात समेत आसपास के राज्यों में तेज चल सकती हैं। यहां हल्की बारिश का अलर्ट है। वहीं, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में छिटपटु हल्की से मध्यम बारिश के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटा की हवा चल सकती है।