IMD Rain Alert – मार्च के बाद अब अप्रैल में बारिश का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, अगले कई दिनों तक बारिश और ओलाव्ष्टि से राहत नहीं मिलने वाली है। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से दिल्ली, यूपी-बिहार और राजस्थान समेत 9 राज्यों में बिजली गिरने, तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि का कहर देखने को मिल सकता है। आईये जानते हैं अप्रैल में कहां होगी बारिश –
मौसम ने लिया यूटर्न, अब बिजली, आंधी,बारिश और ओलावृष्टि का कहर –
उत्तर से लेकर पश्चिम भारत तक गरज चमक के साथ बारिश का दौर चल रहा है। लगातार कई दिनों से हो रही बारिश की वजह से तापमान तेजी से नीचे आया है। दिनभर तेज ठंड हवाएं चल रही है जिसके चलते अप्रैल के महीने में फरवरी वाली ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने एक बार फिर यूपी-बिहार (UP Bihar Mausam), राजधानी दिल्ली सहित देश के 9 राज्यों में तेज हवाओं के साथ बरसात होने की संभावना जताई है।
दिल्ली का मौसम भी फिर से यूटर्न लेने वाला है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ आज ऐक्टिव हो रहा है। इसी वजह से कई राज्यों में तेज आंधी चलेगी और हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। पहाड़ी राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं मौसम विभाग ने कई जगहों पर ओले गिरने की चेतावनी जारी की है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विभाग (Mausam Update) के ताजा अपडेट के अनुसार, 6 अप्रैल को दिल्ली का मौसम साफ रहा है। इस दिन तेज हवाएं चली लेकिर कहीं भी बरसात नहीं हुई। हालांकि आज यानी 7 अप्रैल से फिर मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी (IMD Rain Alert) का कहना है कि 7 और 8 अप्रैल को गरज चमक के साथ राजधानी में अगल अलग जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा कई जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
यूपी में तेज आंधी के साथ होगी बारिश –
उत्तर प्रदेश (UP Weather) में सोमवार को मौसम शांत रहा है। इस दिन कहीं पर भी बारिश नहीं हुई, लेकिन आज मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। मौसम विभाग ने प्रदेश में 7 से 9 अप्रैल के बीच तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम की स्थिति को देखते हुए IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में बारिश का सिलसिला फिर से शुरू होगा। आज 7 अप्रैल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश (UP Rain Alert) से बारिश का दौर शुरू हो जाएगा और 9 अप्रैल तक पूर्वी हिस्सों में वर्षा जारी रहेगी। इस दौरान हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश में गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट –
मौसम विभाग (IMD Weather) ने जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। आज सुबह से 8 अप्रैल शाम तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिलेगी। IMD के अनुसार, जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी होगी। मौसम विभाग (Mausam Update) ने 7 – 8 अप्रैल को खराब मौसम के चलते लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। इस दिन हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा सकती है।
हरियाणा-पंजाब और MP में कैसा रहेगा वेदर –
IMD के मुताबिक हरियाणा (Haryana ka Mausam) के यमुनानगर, रेवाड़ी, मेवात, गुरुग्राम, करनाल, सोनीपत, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में तेज आंधी चलने और बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब में भी मौसम बदलेगा। यहां पर चंडीगढ़. पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, पटियाला, रूपनगर, अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब में तेज हवाओं के साथ बरसात होने की संभावना है। MP के भी कई जिलों में तेज हवाओं के साथ वर्षा होने के आसार हैं।
राजस्थान में 9 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम –
राजस्थान के मौसम (Rajasthan Mausam) को लेकर IMD ने 9 अप्रैल तक के लिए अलर्ट जारी किया है। जयपुर, भरतपुर और कई अन्य जगहों पर ओले गिरने के आसार हैं। नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और शेखावटी क्षेत्र में 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की हवाएं चलेंगी और गरज चमक के साथ बरसात होगी। 8 अप्रैल को उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में बरसात देखने को मिलेगी।