IMD Rain Alert – उत्तर भारत के राज्य में एक बार फिर से मौसम करवट बदल रहा है। तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है अप्रैल के महीने में फरवरी वाली ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया है।
फिर से शुरू होगा बारिश और ओले गिरने का सिलसिला –
पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय होने से बारिश और ओलावृष्टि का कहर देखने को मिल रहा है। अब एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। इसका असर मैदानी और पहाड़ी इलाकों पर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा (Haryana ka Mausam), पंजाब, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में तेज आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और कई जगहों पर भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही ओलावृष्टि को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि अगले तीन से चार दिन तक उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से कम रहेगा। उसके बाद धीरे-धीरे फिर में बाद में शुरू होगी।
60 किलोमीटर की स्पीड से चलेगी आंधी –
मौसम विभाग (Rain Alert) ने उत्तर भारत के राज्यों में 8 अप्रैल को जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी भी होगी। इस दौरान हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी। मौसम विभाग ने 9 से 11 अप्रैल के दौरान जम्मू कश्मीर 9 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार जताए हैं।
इन राज्यों में होगी बारिश –
मौसम विभाग (IMD Weather) की ताजा अपडेट के अनुसार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्व राजस्थान में 8 अप्रैल को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कई इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है वहीं 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने 8 अप्रैल को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब- हरियाणा (Haryana ka Mausam), उत्तराखंड में ओलावृष्टि हो सकती है। आज उत्तराखंड के कई जगहों पर तगड़ी बारिश होने का भी अनुमान है।
पूर्वोत्तर भारत में इस दिन होगी बारिश –
पूर्वोत्तर भारत के मौसम की बात करें तो अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बरसात होने का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश में 9 और 12 अप्रैल, असम मेघालय में 9 और 10 अप्रैल, त्रिपुरा में 8 और 9 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा 8 और 9 अप्रैल को मेघालय में ओलावृष्टि होने की संभावना है।
पूर्वी भारत में कैसा रहेगा मौसम –
पूर्वी भारत में भी मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग (Weather Update) ने यहां 9 से 12 अप्रैल के दौरान उप हिमालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 9 अप्रैल को, गंगा के मैदान में पश्चिम बंगाल 9 और 10 अप्रैल को, उड़ीसा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति तेज रहेगी। 8 अप्रैल को गंगा के मैदान में पश्चिम बंगाल में गरज-चमक और आंधी-तूफान के साथ बारिश देखने को मिलेगी।
इस दौरान हवा की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। बिहार, उप हिमालयी, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड (Jharkhand ka Mausam) और उड़ीसा में 8 अप्रैल को गरज-चमक और तेज आंधी-तूफान के साथ बादल जमकर बरसेंगे। पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, उड़ीसा और झारखंड में 8 अप्रैल को बारिश के साथ ओलावृष्टि भी होने का अनुमान है।