IMD Weather Rain Alert : दिल्ली, यूपी से लेकर पंजाब-हरियाणा तक बारिश का दौर जारी, जानिये अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

IMD Rain Alert – उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में मौसम अब करवट बदल रहा है। मार्च में भयंकर गर्मी के बाद अब बारिश का दौर शुरू हो गया है। इस समय दिल्ली, यूपी से लेकर पंजाब-हरियाणा तक बारिश (Rain Alert) वाला मौसम हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे देश के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ तगड़ी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ओले गिरने के भी आसार हैं। आईये जानते हैं कितने दिन और चलेगी बारिश –

अभी नहीं रूकने वाला बारिश का सिलसिला

मार्च का महीना आज खत्म हो जाएगा, लेकिन बारिश अभी नहीं रूकने वाली है। मौसम विभाग (Mausam Update) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अगले कई दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगी। अप्रैल के महीने में भी कई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे और बारिश का रौद्र रूप दिखाने को मिल सकता है।

हिमालय क्षेत्र में उठे पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam), उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बिजली और ओले गिरने का भी अलट जारी किया गया है।

सोमवार को भी दिल्ली, नोएडा (Noida Weather) और गाजियाबाद में बरसात दर्ज की गई। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कश्मीर घाटी से पूरे पहाड़ी इलाके में बरसात, बर्फबारी होने की संभावना है। राजस्थान, हरियाणा के कुछ इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि होने के आसार हैं।

अप्रैल में इस दिन होगी बरसात –

मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, दो पश्चिमी विक्षोभों के एक्टिव होने से देशभर के अलग अलग राज्यों और जिलों में गरज चमक के साथ बरसात होगी। अप्रैल के पहले हफ्ते में मौसम बारिश वाला बना रहेगा। 30 मार्च से 5 अप्रैल के बीच कई क्षेत्रों में गरज और तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है इस दौरान ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। मौसम विभाग (Kal ka Mausam) ने कहा कि इस बारिश की चरम तीव्रता 30 मार्च से 4 अप्रैल के बीच देखने को मिल सकती है।

दिल्ली, यूपी से लेकर पंजाब-हरियाणा तक इस दिन होगी बारिश –

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब (Haryana Punjab Mausam), चंडीगढ़ में 3 से 5 अप्रैल के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 4 और 5 अप्रैल को बारिश हो सकती है। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 2 से 4 अप्रैल के बीच गरज चमक के साथ तेज बारिश होने के आसार हैं। हिमालय क्षेत्र में 31 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी गिरने की संभावना है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

पंजाब, हरियाणा (Haryana Rain Alert), चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 31 मार्च को बारिश होगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather) में 3 और 4 अप्रैल को बारिश, बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड में 3 से 5 अप्रैल के बीच गरज-चमक और तेज हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा वेदर –

आज दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Mausam) में हल्के बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 1 अप्रैल से भी मौसम ऐसा ही रहेगा। 3 और 4 अप्रैल को दिल्ली में फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। हालांकि तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं देखने को मिलेगी। दिल्ली में 1 अप्रैल से अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री से बढ़ते हुए 3 अप्रैल को 36 से 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि फिर थोड़ी गिरावट आने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान भी 19 से 21 डिग्री के बीच बना रहेगा।

बिहार से बंगाल तक मौसम का हाल

31 मार्च से 1 अप्रैल के बीच पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में बिहार (Bihar Ka Mausam) और बंगाल के कुछ इलाकों में भी तेज बारिश हो सकती है। दक्षिणी राज्यों में पूरे सप्ताह बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक जारी रहने की संभावना है। जलवायु परिवर्तन विभाग (IMD Weather) ने बताया कि केरल में 31 मार्च और 1 अप्रैल को विशेष रूप से अति भारी बारिश हो सकती है।

IMD ने जारी किया ओलावृष्टि का ताजा अलर्ट –

मौसम विभाग (Mausam update) ने हाल ही में आने वाले दिनों में गरज, बिजली और बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। पंजाब और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर साइक्लोन प्रभाव, मध्य और पूर्वी भारत में आंधी, तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में केरल के कुछ हिस्सों में जोरदार बरसात हुई है। हरियाणा, पश्चिमी मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में ओलावृष्टि हुई है। पूर्वोत्तर और प्रायद्वीपीय भारत सहित कई क्षेत्रों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।

Leave a Comment