IMD Weather : पिछले कई दिनों से देश के ज्यादातर राज्यों में आंधी, बरसात तथा ओलावृष्टि की वजह से लोगों को काफी परेशानियां हो रही है। आईएमडी की तरफ से एक बार फिर 12 राज्यों के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया गया है और बताया है कि साइक्लोनिक सरकुलेशन का असर दिखाते हुए मौसम अपना तूफानी रूप दिखाएगा। आइए जानते हैं आपके यहां कैसा रहने वाला है मौसम।
भारत देश के ज्यादातर इलाकों में पिछले कई दिनों से मौसम करवट (IMD Weather Updates) लेता हुआ नजर आ रहा है। लगभग पिछले 10-12 दिनों से देश के कई राज्यों में बरसात का दौर चला हुआ है। आईएमडी की तरफ से एक बार फिर आने वाले दिनों के मौसम को लेकर अलर्ट (Weather Alert) जारी किया गया है।
मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि इन दोनों भी देशभर में कई पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हैं, जिनकी वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के रंग देखने को मिल रहे हैं। आईएमडी की तरफ से अपडेट जारी करते हुए बताया है कि देश के 12 राज्यों में अब मौसम अपना तुफानी रूप दिखाने वाला है। आइए जानते हैं आने वाले दिनों के मौसम से जुड़ा यह जरूरी अपडेट।
इन राज्यों का मौसम लेगा करवट
आईएमडी की तरफ से आने वाले दिनों के मौसम (Weather News) को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया गया है तथा बताया है कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन व पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उड़ीसा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश तथा केरल समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में तेज बरसात होने की संभावना है।
इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर भी विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि बिजली तथा ओले गिरने की वजह से किसानों की फसलों को भी काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है।
दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान का मौसम
देश की राजधानी दिल्ली तथा उसके आसपास के इलाके एनसीआर में फिलहाल तेज धूप के साथ शुष्क हवाएं चल रही है। दिल्ली एनसीआर (Weather of Delhi-NCR) में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री रहने के बीच का अनुमान है। राजस्थान के मौसम (Rajasthan weather) की बात की जाए तो वहां एक पश्चिमी विक्षोभ होने की वजह से जयपुर और बीकानेर जैसे इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि राजस्थान में जल्दी ही लू का दौर भी शुरू होने वाला है।
उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश तथा बिहार का मौसम
UP, MP तथा बिहार के मौसम को लेकर भी आईएमडी की तरफ से बड़ा अपडेट जारी किया गया तथा बताया गया है कि इन दिनों उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में काफी तेज धूप निकल रही है। उत्तर प्रदेश (UP Weather) और बिहार (Bihar Weather) के ज्यादातर इलाकों के तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई है। पटना, लखनऊ, कानपुर तथा गया जैसे शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के तकरीबन पहुंच चुका है और आने वाले चार से पांच दिनों में इन राज्यों में गर्म हवाएं चलनी शुरू हो जाएगी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Weather) और छत्तीसगढ़ में आईएमडी की तरफ से 14 से 17 अप्रैल के बीच तेज गर्मी से जुड़ा येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन राज्यों में बाढ़ की आशंका
अरुणाचल प्रदेश, असम तथा मेघालय में मौसम की स्थिति (Weather Alert) काफी गंभीर रह सकती है। आईएमडी की तरफ से अपडेट जारी (IMD Updates) करते हुए बताया गया है कि यहां 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और भयानक बरसात यहां पर बाढ़ व भू-संकलन का कारण बन सकती है। मौसम विभाग की तरफ से यहां के लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।