IMD Weather Alert : आसमान में डाला काले बादलों ने डेरा, मौसम विभाग ने बताया- इस दिन तक होगी बारिश

IMD Weather Alert : मौसम विभाग की ओर से एक ताजा वेदर अपडेट जारी किया गया है। मार्च का आखिरी हफ्ता जाने से पहले मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव हो रहा है। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों तक बादलों ने डेरा डाल दिया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में घर से निकलते समय छाता साथ रखना जरूरी होगा, क्योंकि आंधी-तूफान, बारिश और ओलों की संभावना बनी हुई है।

अलग-अलग राज्यों के लिए अलर्ट
मौसम विभाग की तरफ से अलग-अलग राज्यों के लिए बारिश व तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। इससे तापमान में गिरावट आना लाजमी है। वहीं, कई इलाकों में ठंडी हवाएं चल सकती हैं।

उत्तर भारत के राज्यों में मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 30 से 31 मार्च तक बीच दिल्ली, पंजाब, हरियाणा (Haryana ka mausam), उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश, गरज-चमक के साथ आंधी, जोकि 30-50 किमी घंटा की रफ्तार से आ सकती है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे फसलों को नुकसान का खतरा बढ़ जाता है। कल यानी 29 मार्च को भी हरियाणा के कई इलाकों में ओलावृष्टि देखने को मिल चुकी है।

पहाड़ी राज्यों में मौसम का अलर्ट
उत्तर-पश्चिमी भारत में इस सप्ताह बारिश का असर लगातार रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 30 मार्च को इन राज्यों में सबसे ज्यादा बारिश देखने को मिलेगी। कश्मीर घाटी में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बादल जमकर बरसेंगे। इन क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में ओले गिरने की संभावना भी बनी हुई है। 31 मार्च को भी मौसम परिवर्तनशील बना रह सकता है।

मध्यभारत में भी बारिश का अंदेशा
भारत मौसम विभाग की ओर से 30 व 31 मार्च को मध्य भारत के कई हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना है। इसमें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में जमकर बारिश होने की संभावना है। 3 अप्रैल को मौसम बदल सकता है। यह मौसम खासकर किसानों के लिए चिंता का विषय बन सकता है, क्योंकि फसलों को नुकसान का खतरा बढ़ जाता है। मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 2 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर रहेगा। वहीं, 30 और 31 मार्च को कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना भी है।

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
पूर्वोत्तर भारत में 7 दिन तक लगातार बारिश का सिलसिला बना रहने का अलर्ट जारी किया गया है। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 1 अप्रैल तक अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। 30 मार्च से 1 अप्रैल के बीच कुछ जगहों पर भारी बारिश व गरज-चमक और तेज हवाओं का असर भी रहेगा, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को बारिश से बचने के तमाम बंदोबस्त करने की सलाह दी है।

पूर्वी भारत में आंधी-तूफान का असर
पूर्वी भारत में 7 दिन मौसम परिवर्तशील बना रह सकता हे। इस दौरान पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में बारिश व तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है। 31 मार्च को बिहार और तटीय पश्चिम बंगाल में तेज तूफानी हवाएं जोकि 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक चल सकती हैं। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

दक्षिण और पश्चिम राज्यों में भी बदलेगा मौसम
दक्षिण भारत में साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार मौसम पूरी तरह सक्रिय रहेगा। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक में 2 अप्रैल तक बारिश, बिजली और तेज हवाओं का असर रहेगा। तमिलनाडु में खासकर 31 मार्च को बिजली गिरने और बारिश हो सकती है।
तटीय कर्नाटक और केरल-माहे में 30 मार्च से 2 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही रहेगा। बीच-बीच में तेज हवाएं और गरज-चमक लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकती हैं।

पश्चिमी भारत के लिए मौसम का पूर्वानुमान
भारत मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिम भारत के कई हिस्सों में मौसम बदलने वाला है। मध्य महाराष्ट्र में 31 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश, 60 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं। मराठवाड़ा में यह असर थोड़ा लंबा रहेगा और यहां 2 अप्रैल तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।​​​​​​​ वहीं, बात करें गुजरात की तो यहां 30 मार्च और 2 अप्रैल को बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। कोंकण और गोवा में 31 मार्च से 2 अप्रैल के बीच बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इस दौना कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

Leave a Comment