IMD Weather – देशभर के अलग-अलग राज्यों में बीते काफी दिनों से हो रही झमाझम बारिश का दौर अब धीरे धीरे रूक रहा है। अब तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ होती है और दोपहर तक भयंकर गर्मी का एहसास होने शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत कई राज्यों मौसम यू टर्न लेने वाला है। चलिए जानते हैं कहां चलेगी धूल भरी आंधी और कहां होगी झमाझम बारिश –
अब मौसम ने अपने तेवर बदलने शुरू कर दिए हैं। पिछले काफी दिनों से हो रही बारिश और ओलावृष्टि की वजह तापमान काफी नीचे चला गया था जिसकी वजह से मौसम कूल हो गया, लेकिन अब गर्मी ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। दोपहर की धूप अब लोगों को जुलसने लगी है। राजस्थान से लेकर हरियाणा (Haryana ka Mausam) और दिल्ली एनसीआर तक गर्मी का कर देखने को मिल रहा है, जबकि पहाड़ी राज्यों बरसात का सिलसिला जारी है। मुंबई और तटीय इलाकों में उमसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं दक्षिणी भारत में मौसम तेजी से बदल रहा है और परी मानसून की दस्तक होने वाली है।
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विभाग (Mausam Update) की ताजा अपडेट के अनुसार, आज देश की राजधानी दिल्ली में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। आज पूरा दिन तेज धूप निकलेगी, जिसकी वजह से तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। सुबह और शाम के समय हल्की हवा चलने से गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। लेकिन दिन में तेज गर्मी का एहसास होगा आज प्रदूषण का स्तर मध्यम बना रहेगा।
पंजाब और हरियाणा में बदलेगा मौसम –
हरियाणा और पंजाब (Haryana-Punjab weather) में बीते कई दिनों से जमकर बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अब दोनों राज्यों में मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला में दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आज हवा की गति हल्की रहेगी। हरियाणा में गर्मी अब तेजी से बढ़ेगी। हिसार, रोहतक और गुरुग्राम जैसे क्षेत्रों में तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं दक्षिण हरियाणा में को चलने की स्थिति बननी शुरू हो गई है। यहां दिन के समय बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।
पहाड़ी राज्यों में बारिश जारी –
उत्तराखंड में मौसम (Uttarakhand Weather) सुहावना बना हुआ है। यहां देहरादून, नैनीताल और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है। आज भी आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। पहाड़ी क्षेत्र में तेज ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान नीचे आएगा। वही हिमाचल प्रदेश में शिमला, मनाली और कल्लू की घाटी में आज बादलों की आवाजाही जारी रहेगी कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।
राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने का अलर्ट –
राजस्थान (Rajasthan Mausam) में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। अब बारिश का सिलसिला रुक गया है और गर्मी ने अपने तेवर तीखे करने शुरू कर दिए हैं। जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर में आज तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। प्रदेश में दोपहर के समय धूल भरी तेज आंधी चलने का अनुमान है, जिससे दश्यता काम हो सकती है।
मुंबई में मौसम का हाल
मुंबई (Mumbai Weather) में भी अब उमस भरी गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज मुंबई में तापमान 32 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, लेकिन दिन में समुद्री हवाएं चलने से गर्मी से हल्की राहत मिलेगी। गुजरात में अहमदाबाद और सूरत जैसे शहरों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। यहां मौसम शुष्क बना रहेगा। दक्षिण भारत केरल तमिलनाडु और कर्नाटक में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और कुछ जगह पर हल्की बरसात देखने को मिल सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।