IMD Weather : मौसम विभाग ने 15 राज्यों में लिए जारी किया अलर्ट, यूपी, राजस्थान, हरियाणा समेत यहां होगी आंधी के साथ बारिश

IMD Weather : देशभर में हर बार तो मार्च के आखिर में गर्मी का असर देखने को मिलता है, लेकिन इस बार मौसम का अलग ही रूख देखने को मिल रहा है। मार्च माह का आज आखिरी दिन है और अब तक देश के कई हिस्सों में बारिश और धूप के चलते मौसम एकदम सुहावना बना हुआ है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।


बीते कुछ दिनों से गर्मी का असर कम हो गया है और सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। अब इस बार मार्च का महीना बेहद सुहाना बना हुआ है। अब इसी बीच आईएमडी ने देश के कई हिस्सों में आगामी दिनों में आंधी-तूफान के साथ बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। खबर में जानिए किन राज्यों में बारिश का तांडव देखने को मिलेगा।


नए-नए पश्चिमी विक्षोभ हो रहे एक्टिव
मौसम विभाग का कहना है कि देशभर में एक के बाद एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और कई चक्रवाती परिसंचरण के चलते देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के आसार बने हुए हैं। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य भारत के ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम के चलते बारिश और तेज हवाएं चल रही है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिणी प्रायद्वीपीय इलाको में भी नमी के चलते भारी बारिश बारिश देखने को मिल सकती है।

इन राज्यों में दिखेगा मौसम का रोद्र रूप
मौसम विभाग का कहना है कि देश के कई राज्यों में मौसम का रोद्र रूप देखने को मिलने वाला है। आईएमडी ने पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर में मौसम का रेड अलर्ट जारी किया है और पूर्वी मिदनापुर को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि यहां पर तकरीबन 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना जताई है। इस दौरान बिजली गिरने और भारी बारिश के आसार है।


वहीं, मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश , झारखंड, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों के कई हिस्सों में 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
दिल्ली के मौसम की बात करें तो आज राजधानी में मौसम में साफ बदलाव नजर आएगा। IMD के मुताबिक, दिल्ली में आज हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है, जबकि शाम के समय मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है, और झोंकों में यह 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है।


दिल्ली में अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है। इस दौरान गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि उसके बाद तापमान फिर बढ़ सकता है। अभी तो तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।
मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है कि इस दौरान दिल्ली वालों को तेज हवाओं और बिजली गिरने के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए।

यूपी में आंधी-तूफान के आसार
अन्य राज्यों की बात करें तो यूपी और उत्तराखंड में भी आज बारिश के साथ आंधी-तूफान के आसार है। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाएं 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना हैं। पूर्वी यूपी में भी गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड के मौसम का हाल
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले इलाको में ओलावृष्टि की संभावना है, जिससे फसलों और बागवानी को खतरा हो सकता है। मौसम विभाग की ओर से किसानों को अलर्ट रहने की एडवाइजरी जारी की है।


मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है, जिससे 3 से 5 अप्रैल के बीच इन राज्यों में फिर से बारिश का सिलसिला देखा जा सकता है और साथ ही आंधी- तूफान की संभावना है।

बिहार के मौसम का हाल
बिहार और झारखंड के मौसम के बारे में बताए तो आज इन राज्यों के साथ ही कई राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं, बिहार के कुछ इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना हैं। इसे थंडरस्क्वॉल की स्थिति माना जाता है।

कैसा रहेगा झारखंड का मौसम
वहीं, झारखंड में भी तेज हवाओं और बिजली गिरने को लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया हैं। IMD के मुताबिक इन राज्यों में मौसम यूट-टर्न ले सकता है। इस दौरान लोगों को थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत है। खासतौर पर किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी फसलों की सुरक्षा की पहल ही तैयारी करलें।


मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी भारत में यह एक्टिव मौसम प्रणाली आगामी कुछ दिनों तक बनी रहने वाली है, जिससे 2-3 अप्रैल तक रुक-रुक कर बारिश और आंधी-तूफान का सिलसिला बना रहेगा।

दक्षिण भारत के मौसम का हाल
छत्तीसगढ़ और विदर्भ इलाको में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का प्रभाव देखने का मिल सकता है। वहीं, महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र इलाको में भी ओले गिरने की संभावना है और तेज आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है। दक्षिण भारत में केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी बारिश और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया हैं। केरल और माहे में कुछ हिस्सों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि तटीय कर्नाटक में भी तेज बारिश के आसार है।

पूर्वोत्तर भारत में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने आज 31 मार्च को पूर्वोत्तर भारत में बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम , मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर आसार जताए गए हैं। वहीं, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश के साथ ओले गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Comment