IMD Weather Forecast : मौसम विभाग का विस्तृत अलर्ट जारी, 9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

IMD Weather Forecast : देशभर में इन दिनों मौसम काफी विविधता भरा है। जहां एक ओर कहीं आसमान से आफत बनकर बारिश बरस रही है तो वहीं, दूसरी ओर कहीं पर गर्मी लगातार बढ़ रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने 9 राज्यों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। खबर में जानिए कि किन 9 राज्यों में बारिश का तांडव देखने को मिलने वाला है।

जहां एक ओर कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश के चलते मौसम एमदम कूल-कूल हो गया है तो वहीं, दूसरी ओर कई राज्यों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने आगामी दिनों में 9 राज्यों के लिए विस्तृत अलर्ट जारी किया है। खबर में जानिए कि आगामी दिनों में यूपी समेत अन्य राज्यों में मौसम कैसा बना रहने वाला है।

यूपी और बिहार में मौसम का हाल
मौसम विभाग का कहना है कि जहां एक ओर 9 राज्यों में आंधी-बारिश का तांडव मचा है और इन राज्यों में तेज हवाएं चल रही हैं और बिजली गिरने का खतरा मंडराया हुआ है। वहीं, दूसरी ओर यूपी और बिहार जैसे बड़े राज्यों में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। अभी यहां बादल छंट रहे हैं। इन राज्यों में तापमान बढ़ौतरी से गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी कुछ दिन अब बेहद अहम होने वाले हैं। इस वजह से IMD ने एक साथ कई राज्यों के लिए अपडेट जारी किया है।


किन राज्यों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों में आगामी 48 घंटे में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई हैं। इस दौरान कई जगहों पर भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में किसानों को थोड़ा अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।

11 से 16 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम
इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में मौसम करवट लग रहा है। 11 से 16 अप्रैल के बीच तापमान में 6 से 8 डिग्री तक इजाफा हो सकता है। यानी की आगामी दिनों में गर्मी में तेजी से इजाफा होगा और छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हीटवेव के आसार दिख रहे हैं यानी एक ओर तूफान और बारिश का खतरा है, तो वहीं, दूसरी ओर लू चलने के आसार है।

दिल्ली-NCR के मौसम का हाल
दिल्ली-एनसीआर में बीते दिनों की बारिश-आंधी के बाद अब मौसम सामान्य होने लगा है। अभी एनसीआर में बादल छंटने लगे हैं और धूप का असर बढ़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी एक हफ्ते के अंदर अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंचने की संभावना है, जिससे दिन के समय गर्मी का असर बढ़ने लगेगा । हालांकि सतही हवाओं की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। इस दौरान धूल भरी हवाएं चल सकती है । राहत की बात यह है कि प्रदूषण स्तर में थोड़ी गिरावट आई है और AQI अभी मध्यम श्रेणी में हैं।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम
यूपी में बीते दिनों की बारिश और ठंडी हवाओं के बाद मौसम साफ होने लगा है और आज 11 अप्रैल को राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अब तापमान में तेजी से इजाफा होगा। मौसम विभाग का कहना है कि प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, आगरा, अयोध्या जैसे बड़े शहरों में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।


वहीं, दूसरी ओर दिन में लू जैसे हालात बनने के आसार है और न्यूनतम तापमान में भी धीरे-धीरे इजाफा होगा, जिससे उमस भरी गर्मी महसूस होने लगेगी। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में हीटवेव जैसे हालात बन सकते हैं।

बिहार में मंडराएगा लू का खतरा
बिहार के मौसम की बात करें तो बिहार में अब ठंडक की जगह गर्माहट महसूस की जाने लगी है। आईएमडी ने आज 11 अप्रैल को बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। इस दौरान पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर जैसे शहरों में तापमान बढ़कर 34 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।


आईएमडी के मुताबिक आगामी दिनों में यह स्थिति और गंभीर हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान बिहार के कई जिलों में लू चलने के आसार है। आगामी दिनों में गर्मी बढ़ेगी।

राजस्थान में बढ़ेगा गर्मी का असर
राजस्थान के मौसम की बात करें तो यहां का मौसम शुष्क हो चुका है और यहां पर गर्मी का असर बढ़ने लगा हैं। बारिश के कोई हालात नहीं है और आसमान साफ रहने के चलते गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। इस दौरासन प्रदेश के जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, चुरू, जैसलमेर जैसे शहरों में तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी कुछ दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है। इस दौरान गर्म और शुष्क हवाएं चलने की संभावना है।

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ का कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी अब गर्मी का असर बढ़ने लगा है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और रायपुर जैसे शहरों में तापमान में लगातार बढ़ौतरी हो रही है और आगामी दिनों में 37 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। छत्तीसगढ़ के कुछ इलाको में 14 से 16 अप्रैल के बीच हीटवेव चलने के आसार है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि इस दौरान लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरी है, क्योंकि इस दौरान चलने वाली गर्म हवाएं लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकती है।

उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश का मौसम
उत्तराखंड में अभी मौसम शांत बना हुआ है, लेकिन यहां धीरे-धीरे तापमान में इजाफा होने लगा है। इस दौरान देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल जैसे हिस्सों में गर्मी का असर बढ़ने की संभावना है। हालांकि ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की ठंडक बनी रह सकती है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में मौसम एक्टिव बना हुआ है। शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा जैसे जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना हैं। ऐसे में इन इलाको में ओलावृष्टि और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

कैसा रहेगा जम्मू-कश्मीर का मौसम
मौसम विभाग ने आज 11 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश के आसार जताए हैं। इस दौरान अनंतनाग, बारामूला, पुलवामा जैसे जिलों में मौसम बिगड़ सकता है और तेज हवाओं के साथ तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की जा सकती है, जिससे ठंड का एहसास होने लगा है।

दक्षिण भारत में क्या रहेगा बारिश का असर
दक्षिण भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते मौसम एकदम बिगड़ा हुआ है। तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश के आसार है। इसके साथ ही 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना हैं। हालांकि बारिश के चलते तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन उमस बढ़ सकती है, जिससे आगे चिपचिपी गर्मी पड़ सकती है।

पूर्वोत्तर भारत में मौसम का हाल
मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वोत्तर भारत में आगामी 48 घंटे बेहद संवेदनशील रहने वाले हैं। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और त्रिपुरा में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना हैं। इस दौरान बारिश के साथ ही ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को घरों में रहने, सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Leave a Comment