iPhone 18 Pro Max : अगर आप भी एप्पल फोन को पसंद करते हैं और हाल-फिलहाल में एप्पल का नया मॉडल लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। मार्केट में आईफोन 18 Pro Max लॉन्च किया जाने वाला है। इस फोन में कई शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं। जल्द ही भारतीय मार्केट में iPhone 18 सीरीज लॉन्च की जा सकती है। फोन में डीएसएलआर जैसे कैमरे के साथ कई फीचर्स मिलेंगे।
iPhone 18 सिरीज के ये मॉडल होंगे लॉन्च
सबसे पहले तो आपको यह बता दें कि एप्पल के आने वाले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में बड़े कैमरा अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। कंपनी की ओर से Apple iPhone 18 Pro सीरीज में 48 एमपी का नया प्राइमरी कैमरा सेंसर मिल सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस बार सोनी नहीं, बल्कि सैमसंग के साथ मिलकर कस्टम सेंसर यूज कर सकती है। यह सेंसर तीन लेयर वाले स्टैक्ड डिजाइन पर बेसड होगा, जिससे लाइट कैप्चर करने की क्षमता में इजाफा होगा, जिसका सीधा फायदा यूजर्स को लो लाइट फोटोग्राफी में देखने को मिलेगा।
iPhone 18 Pro में मिलेंगे ये फीचर्स
कंपनी की ओर से iPhone 18 Pro में DSLR जैसे फीचर्स देने की तैयारी की जा रही है। एपल इसमें वेरिएबल अपर्चर सिस्टम दे सकता है, जिससे कैमरा में आने वाली लाइट कंट्रोल हो सकेगी। इससे फोटो में डेप्थ और एक्सपोजर भी काफी बेहतर होगा और रिजल्ट ज्यादा प्रोफेशनल लगेगा। इसके अलावा टेलीफोटो कैमरा में सुधार हो सकता है, जिसमें बड़ा अपर्चर दिया जाने वाला है। सेल्फी के लिए ये मॉडल एकदम बेस्ट है और इस फोन से जूम करते समय फोटो ज्यादा क्लियर आएंगी और इस फोन की परफॉर्मेंस एकदम बेहतर मिलेगी।
कब लॉन्च होगी Apple iPhone 18 Pro सीरीज
बताया जा रहा है कि Apple iPhone 18 Pro सीरीज में फ्रंट कैमरा अपग्रेड किया जा सकता है, जिसमे हाई रेजोल्यूशन सेंसर दिए जाने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो एपल 18 सेल्फी और वीडियो कॉलिंग क लिए बेस्ट होगा। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि वीडियो रिकॉर्डिंग को भी ओर बेहतर बनाने की कोशिश जारी है। जानकारी के मुताबिक iPhone 18 Pro और Pro Max को सितंबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। इन मॉडल्स को प्रीमियम कैटेगरी में रखा जाने वाला है।