Kal Ka Mausam 13 April : बारिश का दौर खत्म, अब इन राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी, IMD ने जारी की चेतावनी

Kal Ka Mausam 13 April – देश के लगभग सभी राज्यों में पिछले काफी दिनों से आंधी तूफान के साथ भारी बारिश हो रही है। कई जगहों पर ओलावृष्टि होने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग की ताजा रिपार्ट के अनुसार अब बारिश का दौर खत्म हो गया है और गर्मी बढ़ने लगी है आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ौतरी होने से इन राज्यों में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिलेगा।

मार्च और अप्रैल में सबसे ज्यादा हुई बारिश –

मार्च के आखिरी दिनों और अप्रैल की शुरूआत में इस बार खूब बारिश हुई है। कई जगहों पर भारी ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है जिसकी वजह से अप्रैल महीने में ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस बार मार्च और अप्रैल का महीना सबसे ज्यादा ठंडक भरा रहा है। लेकिन अब मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग (Weather Update) की रिपोर्ट के अनुसार, अब आंधी-तूफान और बरसात का सिलसिला रूक गया है और गर्मी का कहर देखने को मिलेगा।

IMD ने जारी किया नया अपडेट –

राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश (UP weather Update) और बिहार जैसे राज्यों में अब चिलचिलाती धूप परेशान करने लगी। वहीं मध्य भारत में भी तेज धूप निकलने से तापमान तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, सुबह और शाम में हल्की ठंडी हवाओं की वजह से लोगों को राहत मिली हुई है। IMD के मुताबिक आने वाले हफ्ते में उत्तर भारत के सभी राज्यों के अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

कल यानी 13 अप्रैल कैसा रहेगा मौसम –

मौसम विभाग ने कल यानी 13 अप्रैल (Kal Ka Mausam 13 April ) के दिन भी पिछले कुछ दिनों की तरह ही मौसम रहेगा। IMD के ताजा अपडेट मुताबिक पहाड़ी इलाकों में बारिश की वजह से ठंड का एहसास होगा। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल के कुछ इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। दूसरी तरफ पू्र्वोत्तर भारत के राज्यों जैसे की असम, पश्चिम बंगाल, मेघालय, नागालैंड में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, कई जगहों पर तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ौतरी होगी और भीषण गर्मी का एहसास होगा।

दिल्ली, यूपी और बिहार में कैसा रहेगा मौसम –

IMD के मुताबिक, दिल्ली (Delhi Weather) में अब मौसम साफ रहेगा। आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। अब आए दिन तेज धूप निकलने से तापमान तेजी से बढ़ेगा। 13 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। मौसम विभाग ने कल पूरे दिन धूप खिली रहने की संभावना जताई है। आने वाले कुछ हफ्तों में लू चलने जैसी स्थिति बन सकती है।

मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज धूप खिली रहेगी, जिसकी वजह से यहां पर भयंकर गर्मी का एहसास होगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन तेज धूप की वजह से उमस और गर्मी बढ़ेगी। विभाग के मुताबिक कल उत्तर भारत के ज्यादातर जिलों में तापमान 34 से 41 डिग्री सेल्यियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

पंजाब, हरियाणा और मध्य भारत में क्या होगी बारिश?

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब- हरियाणा (Punjab Haryana Mausam), चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, छत्तीशगढ़ ओडिशा और झारखंड में अब बारिश का दौर रूक गया है। इन राज्यों में सुबह शाम ठंड़ी हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिलेगी। और न्यूनतम तापमान 13 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं मैदानी इलाकों का न्यूनतम तापमान 18 से 25 डिग्री के आसपास रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश (MP Mausam) और छत्तीश गढ़ में अब गर्मी का कहर देखने को मिलेगी। इसकी वजह से दिन के समय अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है। लगातार पड़ती तेज धूप की वजह से अगले हफ्ते तक यहां पर लू चलने की आशंका बनी हुई है।

दक्षिण भारत में उमस भरी गर्मी का कहर –

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों में बारिश हो रही है जिसकी वजह से मौसम कूल बना हुआ है, तो दूसरी ओर दक्षिण भारत के राज्य उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुसीबतें बढ़ानी शुरू कर दी है। कर्नाटक के कुछ भागों में, आंध्र प्रदेश में और केरल के तटीय भागों में आने वाले 2 दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। यहां पर गरज चमक के साथ बारिश होने और बाद में अचानक तेज धूप निकलने से उमस वाली गर्मी परेशान कर सकती है।

Leave a Comment