Kal ka Mausam – देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। IMD के मुताबिक, अगले कुछ घंटे में मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग ने 10 से ज्यादा राज्यों में अगले 5 दिनों के लिए आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है। एक बार फिर से आंधी तूफान तेज बारिश और ओलावृष्टि का तांडव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर और पहाड़ी इलाकों में मौसम ज्यादा गंभीर रहेगा। वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में अब गर्मी बढ़ने वाली है।
आंधी-तूफान बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी –
मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में मौसम में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इस दौरान कई जगहों पर गर्मी का कहर दिखेगा, तो वहीं कई राज्यों में तेज आंधी-तूफान बिजली की कड़कड़ाहट और गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग (Kal ka Mausam) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, मैदानी इलाकों में अब पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ चुके हैं और बारिश का सिलसिला रुक गया है। अब आने वाले दिनों में तेजी से तापमान में बढ़ोतरी होगी और दिन के समय गर्मी कहर भरपाएगी। लेकिन पहाड़ों और पूर्वोत्तर राज्य में अभी भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। यहां पर तेज हवाएं गरज चमक के साथ भारी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।
यहां होगी बारिश –
IMD के अनुसार, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, सिक्किम, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में अगले 24 घंटे में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है और कई जगहों पर बिजली गिरने और भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों को सावधान रहने की सलाह दी है।
12 से 16 के बीच बदलेगा मौसम –
उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में मौसम पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग नहीं 12 से 16 अप्रैल तक तापमान में 6 से 8 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। इसका मतलब यह है कि आने वाले दिनों में गर्मी का असर तेज होगा। छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में लू चलने जैसी स्थिति बन सकती है। इसका मतलब यह है कि एक तरफ तूफान और तेज बारिश का खतरा है तो वहीं दूसरी तरफ भीषण गर्मी और लू लोगों को परेशान कर सकती है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम –
देश की राजधानी दिल्ली (Delhi ka Mausam) में अब मौसम शांत हो रहा है। पिछले दिनों आंधी-तूफान के साथ हुई भारी बारिश के बाद अब आसमान साफ हो गया है। आज पूरे दिन आसमान साफ रहा और तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास तेज हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले एक सप्ताह के अंदर दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचेगा। ऐसे में दिन के समय तेज गर्मी का एहसास होगा। इसके अलावा हवाओं की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। इससे लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिलेगी।
उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम –
उत्तर प्रदेश में मौसम (UP ka Mausam) करवट बदल रहा है बारिश और तेज रफ्तार हवाएं चलने के बाद अब मौसम साफ हो गया है। आज मौसम विभाग ने प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, आज तापमान में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, आगरा, कानपुर, अयोध्या जैसे बड़े शहरों में आज तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश में अगले 8 से 9 दिन बाद दिन के समय लू चलने और तापमान में जोरदार बढ़ोतरी होने की संभावना है जिससे लोगों को भयंकर गर्मी सताएगी।
बिहार में रूक बारिश का सिलसिला –
बिहार में भी मौसम (Bihar Mausam) तेजी से बदल रहा है। अब राज्य में बारिश का सिलसिला रुक गया है और ठंडक का असर भी खत्म हो रहा है। मौसम साफ होने से दिन भर तेज धूप निकली है और तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने बिहार में बारिश को लेकर आज कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। आईएमडी के अनुसार, बिहार में तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
राजस्थान में भीषण गर्मी का अलर्ट –
राजस्थान (Rajasthan Weather) में भी अब बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आज मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहा और गर्मी ने अपने तेवर तीखे करने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर, जोधपुर, चूरू, बीकानेर, जैसलमेर में तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। IMD के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री बढ़ जाएगा और शुष्क हवाएं चलने से दिन में भीषण गर्मी सताएगी।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम –
मध्य प्रदेश (MP Mausam) और छत्तीसगढ़ में अब गर्मी ने तांडव करना शुरू कर दिया है। यहां तापमान तेजी से बढ़ रहा है। इंदौर, ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर और रायपुर में तापमान अगले कुछ ही दिन में 37 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में 14 से 16 अप्रैल के बीच लू चल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को गर्म हवाओं से बचने की सलाह दी है।
उत्तराखंड में क्या होगी बारिश?
उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्की बरसात हो रही है, लेकिन मौसम विभाग (Uttarakhand State Weather) ने यहां तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है। उत्तराखंड में अब धीरे-धीरे तापमान बढ़ रहा है। हरिद्वार, नैनीताल और देहरादून में दिन के समय गर्मी सताने लगी है। हालांकि, ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में अभी हल्की ठंड बनी हुई है।
हिमाचल प्रदेश आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट –
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather) में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कुल्लू, कांगड़ा, शिमला, चंबा जिले में तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कई जगहों पर बिजली गिरने और तेज ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की है।
जम्मू कश्मीर में छाए बादल –
जम्मू कश्मीर में आज आसमान में काले बादल छाए रहे और कई जगहों पर हल्की बरसात देखने को मिली। आईएमडी ने अनंतनाग, बारामूला, पुलवामा जिलों में मौसम खराब रहने के आसार जताए हैं। यहां पर लगातार हल्की-हल्की बारिश होने से तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट आ सकती है।
दक्षिण भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मौसम खराब है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी-बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।
पूर्वोत्तर भारत में बदलेगा मौसम –
पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में मौसम की बात करें तो यहां अभी बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग (IMD Weather) ने पूर्वोत्तर भारत में अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील मौसम रहने की संभावना जताई है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड और त्रिपुरा में 70 से 80 किलोमीटर की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने खराब वेदर के चलते लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।