Hisar में 1 तारीख से बढ़ेंगे जमीन के दाम, पहले ही रजिस्ट्री कराने की लगी भीड़

Property Rates In Hisar : देश के ज्यादातर इलाकों में प्रॉपर्टी की कीमतें साथ में आसमान को छू रही है। हरियाणा के हिसार में भी आने वाली 1 तारीख से जमीनों के दामों में बढ़ोतरी होने वाली है। महंगी रजिस्ट्री से बचने के लिए 1 तारीख से पहले ही तहसील के अंदर रजिस्ट्री करवाने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है।


हिसार जिले में प्रॉपर्टी की कीमतें (Property prices in Hisar) पहले ही काफी ऊंचे पर बैठी है और अब एक और नई अपडेट के माध्यम से पता चला है कि आने वाली 1 तारीख से हिसार में प्रॉपर्टी खरीदना और ज्यादा महंगा हो जाएगा। नए वित्त वर्ष यानी 1 अप्रैल से हरियाणा के हिसार शहर में प्रॉपर्टी का सौदा करना महंगा साबित हो सकता है। मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी के कलेक्टर रेट (collector rate of property) बढ़ सकते हैं और इसी वजह से लोग पुरानी दरों में रजिस्ट्री (Registration in old rates) करवाने की होड़ में सुबह 9 बजे से ही लाइनों में लग रहे हैं।


कर्मचारी कर रहे लेट तक काम


महंगी रजिस्ट्री से बचने के लिए 1 तारीख से पहले ही जमीनों की रजिस्ट्री (land registry) करवाने वाले की भीड़ तहसील में बढ़ने लगी है। तहसील में भीड़ इतनी ज्यादा हो रही है कि अब तक केवल 20 मार्च तक के आवेदनों पर ही रजिस्ट्री हो पा रही है। तहसील में बैठे स्टाफ के कर्मचारी (Staff members in tehsil) भी देर शाम तक काम कर रहे हैं और इसके बावजूद भी 100 से अधिक रजिस्ट्री या नहीं हो पा रही है।


तत्काल टोकन


रजिस्ट्री जल्द करवाने के चक्कर में कुछ लोग तत्काल टोकन ले लेते हैं। तत्काल टोकन (instant token) पर सरकार को अधिक रेवेन्यू मिलता है और इसी वजह से तहसील स्टाफ पहले तत्काल टोकन वालों की रजिस्ट्री करते हैं। अब तक तकरीबन हजार रजिस्ट्री हो होनी पेंडिंग है। ऑनलाइन रजिस्ट्री (online registry process) 1 नवंबर से शुरू हुई थी, इसके बाद 27 मार्च तक यानी 147 दिन में 5387 रजिस्ट्री या पूरी हुई अभी इसमें से एक तिहाई यानी 1440 रजिस्ट्री हमारे 27 दिन में पूरी हुई है।


रियल एस्टेट मार्केट में अनिश्चितता का माहौल


प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन (Property Dealers Association) की तरफ से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि कलेक्टर रेट में हो रही देरी तथा जनता की परेशानियों को देखते हुए प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपयुक्त से मुलाकात की, जहां एसोसिएशन की तरफ से मांग की गई की कलेक्टर रेट्स को लेकर स्थिति साफ की जाए ताकि लोगों में फैले हुए डर को खत्म किया जा सके और जहां कलेक्टर रेट्स में गलतियां (Errors in collector rates) दिखे वहां आपत्तियां दी जा सके। प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन की तरफ से कहा गया है कि कलेक्टर रेट में देरी की वजह से रियल एस्टेट मार्केट (real estate market) में अनिश्चितता का माहौल फैल गया है।


नए कलेक्टर रेट्स को लेकर अपडेट


मीडिया रिपोर्ट्स में तहसीलदार की तरफ से कहा गया है कि मुख्यालय से नए कलेक्टर रेट्स (new collector rates) को लेकर अभी कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है। तहसीलदार की तरफ से कहा गया है कि जब तक नए निर्देश नहीं मिलते तब तक पुरानी दरों पर ही काम जारी रहेगा। तहसील में बढ़ रहे दबाव तथा भीड़ को देखते हुए अधिकारियों को ज्यादा समय तक काम करने के आदेश दिए गए हैं। पेंडिंग रजिस्ट्री के पीछे मुख्य कारण (Reasons behind pending registry) है की छुट्टियों के दिन भी लोग अप्लाई कर देते हैं ऐसे में पेंडेंसी की संख्या बढ़ जाती है।

Leave a Comment