Mahindra BE6 खरीदने पर कितनी देनी होगी हर महीने EMI, जाने डाउन पेमेंट समेत रेट का कैलकुलेशन

Mahindra BE6 : भारतीय बाजारों में महिन्द्रा की कारों का खूब दबदबा देखने को मिलता है। लोगों के बीच महिन्द्रा की कारों को खूब पसंद किया जाता है। इन्हीं कारों में Mahindra BE6 का नाम शामिल है। अगर आप भी महिन्द्रा की इस गाड़ी को लेना चाहते हैं तो आप कार को फाइनेंस कराकर घर ला सकते हैं। आइए खबर में जानते हैं कि इस एसयूवी के लिए आपको कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी और रेट का कैलकुलेशन क्या है।

महिन्द्रा कंपनी की ओर से कई कारें भारतीय बाजारों में पेश की जाती है। कंपनी की ओर से Mahindra BE6 को भी बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। अगर आप बजट के चलते इस एसयूवी को घर नहीं ला पा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काम की साबित होने वाली है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताने वाले हैं कि आप कितने डाउनपेमेंट पर इस एसयूवी को घर ला सकते हैं और इसके लिए आपको हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी।


कितनी है Mahindra BE6 की कीमत
सबसे पहले तो आप यह जान लें कि महिंद्रा की तरफ आप BE6 के बेस वेरिएंट की कीमत 18.90 लाख रुपये है। अरग आप इस वेरिएंट को दिल्‍ली में खरीदते हैं तो इसकी ऑन रोड कीमत तकरीबन 19.87 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है। 19.87 लाख रुपये की कीमत में 18.90 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के साथ ही इंश्‍योरेंस के लगभग 78 हजार रुपये का भुगतान करना होगा। इसके साथ ही इसके लिए टीसीएस चार्ज के लगभग 19 हजार रुपये का भुगतान करना होगा।

कितनी करनी होगी डाउनपेमेंट
जानकारी के लिए बता दें कि बैंक की ओर से इस एसयूवी को एक्‍स शोरूम कीमत पर फाइनेंस किया जाएगा। इसके लिए कार लोन पर आपको तकरीबन 5,00,000 लाख रुपये की डाउन पमेंट करनी होगी और लगभग 14.87 लाख रुपये की राशि फाइनेंस करानी होगी।

Mahindra BE6 पर देना होगा इतना ब्याज
बैंक की तरफ से अगर 7 साल के लिए आपको 9 प्रतिशत ब्‍याज के साथ 14.87 लाख रुपये का लोन लेते हैं, तो इसके लिए आपको 7 सालों तक हर महीने सिर्फ 23931 रुपये ईएमआई का भुगतान करना हेागा। इस हिसाब से 7 साल में आप Mahindra BE6 के लिए तकरीबन 5.22 लाख रुपये ब्याज का भुगतान करेंगे। जिसके बाद इस एसयूवी की आप कुल कीमत लगभग 25.10 लाख रुपये चुकाएंगे।

किन एसयूवी से होगी सीधी टक्कर
Mahindra BE6 का भारतीय बाजार में खूब जलवा देखने को मिलता है। इस एसयूवी का सीधा मुकाबला Tata Curvv EV, MG Windsor EV, Hyundai Creta Electric, Vinfast VF6 जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी से होता है। कीमत के हिसाब से ये कार आपके लिए बेस्ट हो सकती है।

Leave a Comment