Mahindra की गाड़ियों के बढ़े रेट, Scorpio भी महंगी, इस तारीख से पहले कर लें बुक

Mahindra Cars Price : भारतीय बाजारों में इन दिनों महिन्द्रा की कारों का खूब दबदबा देखने को मिल रहा है। महिन्द्रा की कई कारें ऐसी है, जिनका मार्केट में खूब क्रेज देखा जा रहा है। अगर आप भी महिन्द्रा की कोई कार लेना चाहते हैं तो अभी ही बुकिंग कर लें, क्योंकि Mahindra कंपनी की ओर से Scorpio समेत कई कारों के दामों में इजाफा किया जाने वाला है।


अगर आप भी महिन्द्रा की कोई कार लेना चाहते हैं तो अभी ही आप महिन्द्रा की कारों पर पुरानी कीमत का फायदा ले सकते हैं, क्योंकि आगामी समय में कंपनी की ओर से Scorpio जैसे पॉपुलर मॉडल के साथ ही अन्य मॉडल पर दाम में बढ़ौतरी की जाने वाली है। खबर में जानिए कि आप कब तक महिन्द्रा कारों की बुकिंग पुरानी कीमत पर कर सकते हैं ।

कब से लागू होंगी एसयूवी की नई कीमतें
महिन्द्रा कंपनी ने अपनी ICE बेसड एसयूवी और कमर्शियल वाहनों के रेट में अप्रैल 2026 से बढ़ौतरी का ऐलान किया है। कंपनी का कहना है कि इन एसयूवी में अधिकतम 2।5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है, वहीं, पूरे पोर्टफोलियो में बढ़ौतरी तकरीबन 1.6 प्रतिशत रहेगी। इन एसयूवी की नई कीमतें 6 अप्रैल 2026 से लागू होने वाली है और ये फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि प्रोडक्शन कॉस्ट में बढ़ोतरी हो रही है।

बता दें कि कच्चे माल, कमोडिटी के रेट बढ़ने से और अन्य इनपुट खर्चों के चलते कंपनी ने यह फैसला लिया है और कुछ हिस्सा ग्राहकों पर ट्रांसफर करने का डिसीजन लिया है। महिंन्द्रा कंपनी की इस बढ़ोतरी से Thar, Scorpio, XUV 7XO जैसे मॉडल्स की कीमतें बढ़ेंगी। हालांकि इन बढ़ती कीमतों का असर इलेक्ट्रिक वाहनों पर नहीं पड़ेगा।

महिंद्रा XUV7XO पर मिलेगा प्राइस प्रोटेक्शन का लाभ
बड़ी बात यह है कि हाल ही में जो नई महिंद्रा XUV7XO लॉन्च हुई है, उसपर इस प्राइस हाइक से राहत दी गई है। कंपनी का कहना है कि महिंद्रा XUV7XO की पहले 40,000 बुकिंग्स की डिलीवरी पुरानी कीमतों पर ही की जाएगी और इन बुकिंग्स को प्राइस प्रोटेक्शन का लाभ मिलेगा। उसके बाद ही XUV7XO की कीमतों में बढ़ौतरी की जाएगी।

नई महिंद्रा XUV7XO की कीमत
हाल ही में लॉन्च हुई नई महिंद्रा XUV7XO की अभी कीमत 13।66 लाख रुपये से शुरू होती है और 25।07 लाख रुपये तक है। मार्केट में इस एसयूवी का खूब क्रेज देखने को मिल रहा है और कंपनी प्री-बुकिंग्स को प्राथमिकता देने के लिए ये कदम उठा रही है। वैसे तो भारतीय बाजारों में अप्रैल में प्राइस हाइक होना कोई बड़ी बात नहीं है। महिंद्रा के साथ ही अन्य कंपनियां भी लागत दबाव के चलते एसयूवी की कीमतों में बढ़ौतरी कर रही हैं। हालांकि, महिंद्रा ने क्लियर किया है कि एसयूवी में ये बढ़ोतरी सीमित है और औसतन 1.6 प्रतिशत ही रहने वाली है।

ग्राहकों को दी गई ये सलाह
महिन्द्रा कंपनी की ओर से एसयूवी में ये बढ़ोतरी कंपनी की मार्जिन को बनाए रखने में मददगार होगी और खासतौर पर जब कच्चे माल की कीमतों में बढ़ौतरी हो रही हैं और रुपया डॉलर के मुकाबले अभी कमजोर है। महिंद्रा की पकड़ अब एसयूवी सेगमेंट पर मजबूती बनी हुई है। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि अगर वे नई महिंद्रा एसयूवी खरीदना चाहते हैं तो 6 अप्रैल से पहले डीलरशिप से कॉन्टेक्ट करें। XUV7XO के इच्छुक खरीदारों के लिए ये एसयूवी खरीदने का सुनहरा मौका है, अगर वो पहले 40,000 स्लॉट में शामिल हों तो ही उन्हें फायदा मिलेगा।

Leave a Comment