Mahindra Scorpio खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी कमाई, समझ लें पूर गणित

Mahindra Scorpio : महिंद्रा स्कॉर्पियों को लेने का सपना भला किसका नहीं होगा। इस लग्जरी गाड़ी की डिमांड इतनी रहती है कि लंबी वेटिंग के बाद लोगों को मिल पाती है। भारतीय सड़कों पर आज भी महिंद्रा स्कॉर्पियो लाखों लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। अपनी दमदार बॉडी, रफ और टफ लुक और पावरफुल परफॉर्मेंस की वजह से यह एसयूवी हर उम्र के लोगों को आकर्षित करती है। अगर आप भी 2026 में स्कॉर्पियो खरीदने का सोच रहे हैं, तो आइए समझते हैं इसके फाइनेंस और सैलरी का पूरा गणित।

जानें कितने रुपये की पड़ती है गाड़ी
इस दमदार गाड़ी महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 13 लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं, इस गाड़ी का टॉप मॉडल 20 लाख रुपये तक चला जाता है। महिंद्रा स्कॉर्पियो की ऑन-रोड कीमत जिसमें इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन और टैक्स आते हैं इसकी कीमत लगभग 15.50 लाख से 20 लाख रुपये तक रहती है। इस गाड़ी को लेने का सपना हर किसी का है। आज के समय में कंपनी इस गाड़ी में शानदार फीचर्स दे रही है।

कितनी बनेगी स्कॉर्पियो लेने में ईएमआई
अगर आप स्कॉर्पियो का बेस मॉडल खरीदते हैं और लगभग 3.5 लाख रुपये डाउन पेमेंट के रूप में देते हैं, तो आपको करीब 12 लाख रुपये का लोन लेना पड़ेगा। मान लीजिए आपको 13 लाख रुपये का लोन 9% ब्याज दर पर 5 साल के लिए मिलता है, तो आपकी EMI लगभग 25,000 रुपये प्रति माह आएगी। इसके अलावा, स्कॉर्पियो जैसी बड़ी SUV का महीने का फ्यूल और मेंटेनेंस खर्च भी लगभग 8,000 से 10,000 रुपये के बीच रहता है।

इस गाड़ी के लिए इतनी हो सैलरी
आप फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स की मानें तो 20/4/10 के फॉर्मूले के साथ चलें। यह नियम कहता है कि आपकी कार की EMI आपकी कुल मासिक इन-हैंड सैलरी का 15% से 20% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अगर आपकी EMI 25,000 रुपये है, तो आपकी मासिक सैलरी कम से कम 1.25 लाख से 1.50 लाख रुपये होनी चाहिए। अगर आपकी सैलरी 80,000 से 1,00,000 रुपये के बीच है, तो आपको डाउन पेमेंट (down payment) बढ़ाना होगा (कम से कम 6-7 लाख रुपये) ताकि EMI का बोझ संभाला जा सके। ऐसा इसलिए बताया जाता है, क्योंकि घर की अन्य एमरजेंसी के लिए पैसा आराम से खर्च किया जा सके।

इन बातों का रखें खास ध्यान
गाड़ी खरीदना सिर्फ EMI चुकाने तक सीमित नहीं है। स्कॉर्पियो के साथ आपको हर साल इंश्योरेंस प्रीमियम और समय-समय पर सर्विसिंग का खर्च भी उठाना होगा। यदि आपके पास पहले से होम लोन या कोई अन्य कर्ज है, तो बजट को और भी ध्यान से प्लान करना जरूरी है।

Leave a Comment