Mahindra इस साल लॉन्च करेगी 6 नई गाड़ियां, यहां देखें पूरी लिस्ट

Mahindra New Cars : भारतीय बाजारों में महिन्द्रा की कारों का खूब जलवा देखने को मिलता है। महिन्द्रा जल्द ही 6 नई गाड़ियां लॉन्च करने जा रही है। इन कारों की लॉन्चिंग के साथ ही महिन्द्रा कंपनी अलग-अलग केटेगरी में अपनी मौजूदगी को बढ़ाने का काम करेगी। अब कंपनी की ओर से कई गाड़ियों को अपडेट किया जा रहा है और कई गाड़ियां लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है।

कितनी होगी महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की कीमत
महिन्द्रा कंपनी की ओर से जल्द ही भारतीय मार्केट में महिंद्रा स्कॉर्पियो एन बेस्ड पिकअप को लॉन्च किया जाने वाली है। महिन्द्रा के इस मॉडल को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। आम एसयूवी के मुकाबले ज्यादा वर्सेटाइल गाड़ी चाहने वालो के लिए ये गाड़ी बेस्ट होगी।

बता दें कि यह ग्लोबल पिक अप कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड हो सकता है और देशभर में टेस्टिंग के दौरान जो तस्वीरें दिखी है, उसमें इसमें डुअल-कैब सेटअप दिखा है। इस एसयूवी की संभावित कीमत 25 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन में मिलेंगे ये फीचर्स
अगर फीचर्स की बात करें तो इस एसयूवी में स्कॉर्पियो एन वाली मस्कुलर स्टाइलिंग दी जाने की संभावना है और कार्गो बेड को फिट करने के लिए एसयूपी के पीछे हिस्से को रीडिजाइन किया जा सकता है। इसके साथ ही स्कॉर्पियो एन वाला केबिन लेआउट और फीचर दिए जाने की संभावना हैं।

इसमे टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और कई फीचर्स शामिल हैं। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो एन बेस्ड पिकअप में स्कॉर्पियो एन वाले इंजन ऑप्शन दिए जाने की संभावना है, जिसमें 2.2-लीटर डीजल इंजन शामिल है, जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन विकल्प मिलते हैं। इस एसयूवी के टॉप वेरिएंट में 4×4 सिस्टम दिए जाने की उम्मीद है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट की कीमत
महिंद्रा कंपनी की ओर से स्कॉर्पियो एन कार को नया मिड-लाइफ अपडेट दिए जाने की संभावना है, जिससे इसकी तुलना कई कॉम्पेक्ट एसयूवी से होगी। हालांक अभी तो इस एसयूवी से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसके फेसलिफ्ट वर्जन में कई डिजाइन अपडेट मिल सकते हैं। इस एसयूवी की संभावित कीमत 13.50 लाख रुपये से 25 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।


महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट के फीचर्स
इस नई एसयूवी में नई फ्रंट प्रोफाइल, नए लाइटिंग एलिमेंट, और नए अलॉय व्हील्स दिए जाने की संभावना हैं, और इसके केबिन में कई हल्के बदलाव हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार इस गाड़ी के केबिन में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिए जाने की संभावना है। स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट कार के वेरिएंट लाइनअप अपडेट हो सकता है।
इस एसयूवी में मौजूदा मॉडल वाले 2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन दिए जाने की संभावना है, जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल सकता है। इस गाड़ी के कुछ चुनिंदा डीजल वेरिएंट में फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलने की संभावना है।

महिंद्रा विजन एस की कीमत और फीचर्स
महिंद्रा विजन एस की बात करें तो महिंद्रा अपनी न्यू जनरेशन बोलेरो को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है और लीक डिटेल से इस गाड़ी की तस्वीर साफ हो गई है। यह मॉडल महिंद्रा की सबसे जानी-मानी नेमप्लेट में से एक होगी। इस एसयूवी कार को टेस्टिंग के के दौरान देखा गया है, जिससे इसके डेवलपमेंट की जानकारी का पता चला है। इस एसयूवी की संभावित कीमत 9 लाख रुपये से 16 लाख रुपये के बीच हो सकती है।


फीचर्स की बात करें तो इस नई महिंद्रा बोलेरो कार में एडवांस फीचर्स दिए जा सकते हैं। टेस्टिंग की तस्वीरों से गाड़ी का लूक क्लियर हो गया है। इसमें टेलगेट माउंटेड स्पेयर व्हील भी दिया जा सकेगा। इस गाड़ी का केबिन अपमार्केट और प्रेक्टिकल हो सकता है, और साथ ही कई एडवासं फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें एक्सयूवी 3एक्सओ वाले पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प दिए जा सकते हैं।

महिंद्रा विजन टी के फीचर्स और कीमत
महिंद्रा की ओर से विजन टी पर काम चल रहा है और जल्द ही इसे लॉन्च किया जाने वाला है, जिसकी तुलना हुंडई क्रेटा और दूसरी कॉम्पेक्ट एसयूवी से हो सकती है। इस मॉडल की लॉन्चिंग से कंपनी की पकड़ मजबूत होगी। इस एसयूवी का डिजाइन थार की तरह मजबूत हो सकता है। इस एसयूवी की संभावित कीमत 12.50 लाख रुपये से 22 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।
फीचर्स की बात करें तो इस एसयूवी का केबिन काफी सिंपल और मॉडर्न हो सकता है।

फीचर्स के तौर पर इस एसयूवी में वर्टिकल पोजिशनिंग वाला बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, और नया स्टीयरिंग व्हील दिए जाने की संभावना है। उम्मीद है कि कंपनी इसे बाजार में कॉम्पिटिटिव बनाए रखने के लिए इसमे एक्सट्रा फीचर्स जोड़ सकती है। हालांकि अभी इसके इंजन से जुड़ी जानकारी नहीं आई है, लेकिन आसार है कि इस एसयूवी में नए 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ डीजल इंजन का विकल्प मिल सकता है।

बीई 07 के फीचर्स और कीमत
इसके साथ ही महिन्द्रा कंपनी की ओर से बीई 07 महिंद्रा के डेडिकेटेड ‘बॉर्न इलेक्ट्रिक’ सब ब्रांड के अंतर्गत अपकमिंग इलेक्ट्रिक लाइनअप का एक पोर्ट होने वाली है। इसे ज्यादा प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी कार के तौर पर पेश किया जा सकता है। कंपनी इस गाड़ी का फोकस डिजाइन और टेक्नोलॉजी पर कर रही है। महिंद्रा के एंग्लो प्लेटफॉर्म पर बेस्ड यह कन्वेंशनल दिखने वाली एसयूवी कार होगी। इस एसयूवी की संभावित कीमत 29 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।


महिन्द्रा की इस एसयूवी में फ्यूचरिस्टिक डिजाइन लेंग्वेज दी जाने की संभावना है, और इसका केबिन स्पेशियस और फीचर लोडेड हो सकता है। इस एसयूवी में दो बैटरी पैक ऑप्शन, जिसमे 59 केडब्ल्यूएच और 79 केडब्ल्यूएच दिए जा जाने की संभावना हैं, जिसकी सर्टिफाइड रेंज अधिक हो सकती है। इसमें मॉडर्न टेक्नोलॉजी हो सकती है, जिसमे महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक कार एक्सईवी 9ई और बीई 6 वाले एलिमेंट को जोड़ा जा सकता है।

3एक्सओ कार कब होगी लॉन्च
महिंद्रा की ओर से 3एक्सओ कार का सीएनजी वेरिएंट लॉन्च करने वाली है, ये इसके लाइनअप में सस्ता फ्यूल विकल्प हो सकती है। एक्सयूवी 3एक्सओ सब-4 मीटर कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में पॉपुलर च्वाइस बनी है और सीएनजी वर्जन कनेक्ट होने से इसकी पॉपुलैरिटी बढ़ गई है। इस एसयूवी की संभावित कीमत 8.2 लाख रुपये से 13 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।

उम्मीद है कि एक्सयूवी 3एक्सओ सीएनजी में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिए जाने की संभावना है। इसमें स्टैंडर्ड मॉडल वाले एडवांस फीचर्स मिल सकते हैं, जिसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और लेवल-2 एडीएएस आदि कई फीचर्स शामिल हैं। महिंद्रा इसमें डुअल-सिलेंडर सेटअप का यूज कर सकती है, जिससे इसके बूट स्पेस पर प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Leave a Comment