Maruti Wagon R : मारुति सुजुकी का नाम देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी के तौर पर जाना जाता है और इस कंपनी की कारों को लोगों में खूब पसंद किया जाता है। इन्हीं कारों में कंपनी की Maruti Wagon R को लोग काफी पसंद करते हैं। अगर आप मारुति Wagon R के CNG वेरिएंट को खरीदना चाहते हैं तो आप अभी 1 लाख की डाउनपेमेंट कर इसे घर ला सकते हैं। खबर में जानिए कितनी ईएमआई बनेगी।
देश की प्रमुख निर्माता वाहन कंपनी Maruti Suzuki की ओर से हर सेगमेंट में कई कारें लॉन्च की जाती है। निर्माता की तरफ से Maruti Wagon R के CNG वेरिएंट को पेश किया जाता है। अगर आप भी इस कार के CNG वेरिएंट को खरीदना चाहते हैं तो अभी आप इस कार पर 1 लाख की डाउन पेमेंट करके मंथली ईएमआई भर एसयूवी को घर ला सकते हैं। खबर में जानिए कि इसके लिए आपको किसी मंथली ईएमआई देनी होी।
वैगन आर के CNG वेरिएंट की कीमत
कीमत की बात करें तो मारुति सुजुकी के वैगन आर के CNG वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 5.89 लाख रुपये से शुरू होती है। अगर आप इस वेरिएंट को राजधानी दिल्ली में खरीदते हैं तो लगभग 24 हजार रुपये के रजिस्ट्रेशन के साथ ही तकरीबन 24 हजार रुपये इंश्योरेंस का भुगतान करना होगा। इसके साथ ही फास्टैग के लिए भी एक्सट्रा 600 रुपये का भुगतान करना होगा, जिसके बाद एसयूवी की ऑन रोड कीमत 6.43 लाख रुपये हो जाती है।
डाउनपेमेंट और ईएमआई का केलकुलेशन
Maruti Wagon R के CNG वेरिएंट को खरीदने पर आपको बैंक की तरफ से जो इस कार की एक्स शोरूम कीमत है, उसी पर ही लोन मिलेगा और उसी कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में आपको कार की खरीदी के लिए 1,00,000 लाख रुपये का डाउनपेमेंट देना होगा, उसके बाद आपको तकरीबन बैंक से 5.43 लाख रुपये की राशि फाइनेंस ,Maruti Wagon R CNG Varient Finance, करवाना होगा। बैंक की तरफ से अगर आपको 9 प्रतिशत ब्याज के साथ 7 साल के लिए 5.43 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो इसके लिए आपको अगले 7 सालों तक 8740 रुपये की मंथली EMI देनी होगी ।
ब्याज के हिसाब से कितनी महंगी पड़ेगी कार
अगर आप बैंक से 9 प्रतिशत की ब्याज दर के साथ 7 साल के लिए 5.43 लाख रुपये का लोन लेते हैं तो आपको 7 साल तक 8740 रुपये की मंथली ईएमआई का भुगतान करना होगा। ऐसे में 7 साल में आपको Maruti Suzuki Wagon R के CNG वेरिएंट के लिए तकरीबन 1.90 लाख रुपये ब्याज के तौर पर देने होंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत मिलाकर यानी एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज सब मिलाकर तकरीबन 8.3 लाख रुपये के आस-पास हो जाएगी।
किन कारों से होगी Wagon R की टक्कर
Maruti Suzuki की Wagon R को एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट में पेश किया जाता है। इस सेगमेंट में इस कार की सीधी टक्कर Maruti की Alto K10, S-Presso, Celerio के अलावा Renault Kwid, Tata Tiago और Hyundai Grand Nios i10 जैसी कारों से होगी। इस कीमत में ये कार एकदम बेस्ट है।