Mercedes 12 लाख में तो 6 लाख में मिल जाएगी Creta, यहां मिलती है हॉलसेल रेट पर सभी कारें

Mercedes कार लेनी हो या फिर क्रेटा या रेंज रोवर। अब ये सब गाड़ियां आपके बजट में आने वाली है। हम आपको इस आर्टिकल में वो लोकेशन बताने जा रहे हैं जहां आप लग्जरी कारों का शौक होलसेल रेट में पूरा कर सकते हैं। वहीं, अपनी पसंद की गाड़ी कम से कम कीमत में खरीद सकते हैं।

गाड़ी बन चुकी समय की जरूरत
आज के समय में कार खरीदना कोई दिखावा नहीं रह गया है। समय के हिसाब से कार घर-घर की जरूरत बन चुकी है। किसी भी ईमरजेंसी के लिए कहीं जाना हो तो कार एक किफायती साधन है। वहीं, लोगों के लाइफस्टाइल का हिस्सा भी कार अब बन चुकी है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसको गाड़ी मिल जाए, लेकिन कई बार बजट आड़े आ जाता है, तो चलिए जानते हैं आप कहां से खरीद सकते हैं किफायती दामों में कार।

कई जगहों पर मिलती हैं सस्ती कारें
हर कोई कार खरीदना चाहता है, लेकिन ज्यादा कीमत होने की वजह से हाथ पीछे खींच लेता है। ऐसे में लोग सेकंड हैंड गाड़ी की ओर रुख करते हैं, लेकिन सेकंड हैंड गाड़ी लेना भी कोई चुनौती से कम नहीं है। उसमें अच्छी गाड़ी ढूंढना बहुत मुश्किल है। ऐसे में कुछ जगह ऐसी है, जहां पर सस्ती कीमतों पर अच्छी गाड़ियां मिल जाती हैं। चलिए जानते हैं ऐसे ही एक बाजार के बारे में जहां आपको कम कीमत में अच्छी गाड़ी मिल सकती है।

दिल्ली में मौजूद सेकंड हैंड कार मार्केट
देश की राजधानी दिल्ली के अंदर कई सेकंड हैंड कार मार्केट है, जहां पर लग्जरी कारें मिल जाती हैं। इसके अलावा सुपर बाइक भी यहां पर कम कीमत में मिल जाती है। इन्हीं में से एक मार्केट करोल बाग की मार्केट है, जहां पर सेकंड हैंड गाड़ी मिलती है। यहां महंगी महंगी लग्जरी कार कम कीमत पर उपलब्ध है।

किस कीमत में मिल जाती है कार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मार्केट में मर्सिडीज सीएलए 12 लाख रुपए में तो जैगवार एफ 23 लाख रुपए में मिल जाती है। वहीं रेंज रोवर 18 लाख रुपए में मिल सकती है। इसी तरह फोर्ड एंडेवर की कीमत भी 18 लाख रुपए तक है। वहीं अगर हुंडई क्रेटा की बात करें तो 6 लाख रुपए तक में यहां पर हुंडई क्रेटा भी मिल जाती है।

इन मार्केट में भी मिलती है सस्ती गाड़ी
करोल बाग के अलावा दिल्ली में सरोजिनी नगर, लाजपत नगर, विकासपुरी, मोती नगर में भी सेकंड हैंड कार का बड़ा बाजार है। सेकंड हैंड कार आप खरीदना चाह रहे हैं तो आपको सावधान रहना भी जरूरी है, क्योंकि कई बार लोग फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं। इसलिए आपको गाड़ी की जानकारी होनी चाहिए और गाड़ी की टेस्ट ड्राइव जरूर ले लेनी चाहिए। साथ में पूरे कागजात हमेशा चेक कर लेने चाहिए। इसलिए किसी जानकार को साथ में रखना चाहिए। गाड़ी खरीदते समय आप अपनी मेहनत के पैसे को खर्च करते हुए किसी कारों के अच्छे जानकार को साथ रखें।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
अगर आप सेकंड हैंड गाड़ी खरीदने जा रहे हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा। पहले तो गाड़ी के कागज सही से चेक कर लें और आरसी ट्रांसफर ठीक होने के साथ ही गाड़ी की कंडीशन अच्छे से देख लें। कई बार धोखाधड़ी के मामले भी सामने आते हैं। कम कीमत में अच्छी गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो सावधानी बरतनी भी बहुत जरूरी है। कई बार लोग लालच में आकर दिखने में अच्छी लेकिन कंडीशन में बेकार गाड़ी ले लेते हैं, इसलिए अच्छे से मोलभाव करें और पहले गाड़ी लेने से गाड़ी के बारे में सारी तसल्ली कर लें।

Leave a Comment