Haryana के इस जिले की बदलेगी तकदीर, 3500 करोड़ की लागत से नया एयरपोर्ट, रिंग रोड का निर्माण

Haryana की बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार प्रदेश में कई डेवलपमेंट के कार्य कर रही है। हरियाणा के विकास को रफ्तार देने के लिए सरकार ने एक बड़ा अहम कदम उठाया है। सरकार ने हरियाणा के एक जिले में कई प्रोजेक्ट शुरू किए हैं। इन प्रोजेक्ट के पूरा होने से शहर आधुनिक सुविधाजनक और तेजी से विकसित होगा।

हरियाणा दिन दोगुनी रात चौगुनी उन्नति कर रहा है। ‌सरकार ने राज्य के विकास गति को और रफ्तार देने के लिए अब कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए हैं। यह सभी प्रोजेक्ट हरियाणा के अंबाला जिले में चल रहे हैं। इस जिले में इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए साडे 3000 करोड़ से ज्यादा रुपए खर्च किए जाएंगे। अंबाला जिले में इन परियोजनाओं के पूरा होने से आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और जिले की आर्थिक और व्यापारी गतिविधियों में भी तेजी आएगी।

बनाए जाएंगे तीन नेशनल हाईवे –

अंबाला जिले में तीन नेशनल हाईवे बनाए जा रहे हैं। इनमें अंबाला रिंग रोड (Ambala Ring Road) और अंबाला शामली सिक्स-लेन इकोनामी कॉरिडोर शामिल है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 2488 करोड रुपए का बजट तैयार किया गया है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इन परियोजनाओं पर लगभग 60 से 66% काम पूरा हो गया है। नए हाईवे (New Highways in Haryana) बनाने का काम नेशनल हाईवे अथॉरिटी को सौंपा गया है। इन्हें तैयार करने का लक्ष्य मार्ग से जून 2026 तक का रखा गया है। इन नेशनल हाईवे के बनने से शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

कॉलेज का अधूरा काम होगा पूरा –

अंबाला जिले को शिक्षा के क्षेत्र में नंबर वन बनाने के लिए लखनौर साहिब में VLDA कॉलेज का अधूरा काम पूरा किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के लिए 8 करोड रुपए जारी किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कॉलेज के निर्माण का कार्य जुलाई 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके अलावा सेक्टर 10 में सरकारी महिला कॉलेज की बिल्डिंग भी बनाई जा रही है, जो जुलाई अगस्त 2026 तक तैयार हो जाएगी। इन प्रोजेक्ट के पूरा होने से छात्राओं को बेहतर शैक्षिक सुविधा मिलेगी।

बनेगा नया अस्पताल –

स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने जिला सिविल अस्पताल परिसर (District Civil Hospital) में 100 बेड की नई बिल्डिंग बनाने का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। इस बिल्डिंग में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, OPD, ब्लड बैंक और पार्किंग की सुविधा दी गई है। इससे अस्पताल की कुल क्षमता 300 बेड की हो गई है। इस बिल्डिंग को आधुनिक बनाने के लिए 49 करोड रुपए खर्च किए गए हैं।

नया बस स्टैंड और 5 नई ईवी बसों की सौगात –

अंबाला रोडवेज डिपो में 5 नई इलेक्ट्रिक बस (New Electric Bus) जोड़ी जाएंगी, जिससे बसों की संख्या 15 से बढ़कर 20 हो जाएगी। नारायणगढ़ में 10.49 करोड रुपए की लागत से दो मंजिला बस स्टैंड बनाया जाएगा। इसका निर्माण कार्य इसी साल पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस बस स्टैंड के बनने से आम लोगों को यात्रा के लिए बस पकड़ने में आसानी होगी।

छह राजीव गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम का भी होगा रिनोवेशन –

हरियाणा के अंबाला जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिले में छह राजीव गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम (Rajiv Gandhi Sports Stadium) का रिनोवेशन करने और उनमें से तीन में सिंथेटिक ट्रैक बिछाने की योजना तैयार की गई है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए महेश नगर पुलिस स्टेशन को नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा।

खुलेगा नया एयरपोर्ट

अंबाला शहर में 1857 के शहीदों को समर्पित एक शहीद स्मारक, बैंक स्क्वायर, एक नाइट फूड स्ट्रीट और एक घरेलू एयरपोर्ट भी जनता के लिए खोला जाएगा। हरियाणा के अंबाला जिले में यह सभी परियोजनाओं के पूरा होने से विकास को रफ्तार मिलेगी। रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और जिला आधुनिक सुविधाजनक और विकसित बनेगा।

Leave a Comment