Hisar शहर में लगाए जाएंगे 1100 से ज्यादा CCTV कैमरे, पानी लीकेज भी सेंसर से होगा डिटेक्ट

Hisar News : हरियाणा के विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए सरकार की तरफ से नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। अब हिसार शहर के विकास के लिए यहां 1100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पानी लीकेज की समस्या को भी अब हिसार में सेंसर से डिटेक्ट किया जाएगा। आइए जानते है हिसार शहर के विकास को बढ़ावा (Promote the development of Hisar city) देने के लिए सरकार की तरफ से मंजूर किए गए इस नए प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से।


हिसार शहर को चमकाने के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से जोरों शोरों से काम किया जा रहा है। शहर के विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए अब यहां 1100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे तथा बार-बार पानी लीकेज की समस्या (water leakage problem) को भी सेंसर से डिटेक्ट किया जाएगा। आपको बता दे कि बीते मंगलवार को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर प्रोजेक्ट (ICCC Project) की रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल को राज्य स्तरीय कमेटी की तरफ से मंजूरी मिल चुकी है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में 157 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है तथा टेंडर जारी करने का रास्ता क्लियर कर दिया गया है।


ICCC यानि इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर प्रोजेक्ट के तहत हिसार शहर में 1100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे (cctv cameras in hisar) लगाए जाएंगे। सीवरेज की बढ़ रही समस्या को देखते हुए हिसार में अब फ्लो मीटर के जरिए पानी की लीकेज तथा सीवरेज को सेंसर सिस्टम के साथ कनेक्ट किया जाएगा और अगर इस सिस्टम में किसी भी तरह की शिकायत आती है तो इससे जुड़े अधिकारियों को सीधी शिकायत पहुंचाई जाएगी। शिकायत तथा सुझाव देने के लिए मोबाइल एप तैयार किया जाएगा।


हिसार शहर (Hisar News) में पहले भी कई बड़े-बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य किया जा चुका है तथा शहर के विकास के लिए सरकार की तरफ से हर एक नई तकनीकी का उपयोग करके बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स सफल किए जा रहे हैं। नगर निगम के आयुक्त (Municipal Commissioner) नीरज की तरफ से बताया गया है कि फरीदाबाद, करनाल तथा गुरुग्राम की तर्ज पर ही हिसार में आईसीसीसी प्रोजेक्ट लागू कर दिया जाएगा। इस नए प्रोजेक्ट में कई विभागों की सेवाओं को ऐड किया जाएगा। हरियाणा सरकार की तरफ से आईसीसीसी के इस प्रोजेक्ट (project of ICCC) की DPR को मंजूरी दी जा चुकी है। नगर निगम के आयुक्त की तरफ से कहा गया है कि इस परियोजना को पारदर्शी तथा व्यावहारिक रूप से अपनाया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो।


नियम तोड़ने पर कटेगा चालान


ICCC प्रोजेक्ट के तहत शहर के अलग-अलग इलाकों में 1100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, इन कैमरों को स्ट्रीट लाइट, ट्रैफिक लाइट सिस्टम ई-चालान व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। ऐसे में नियमों का उल्लंघन (violation of rules) करने वालों चालान काटे जाएंगे। इसी केंद्र के जरिए सीवर, पेयजल आपूर्ति तथा वायु गुणवत्ता पर भी नजर रखी जाएगी। फ्लो मीटर के जरिए पानी की लीकेज समस्या तथा सीवर ओवरफ्लो की जानकारी (Information about sewer overflows) मिलती रहेगी।


इन जगहों पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे


हिसार शहर में 296 जगह पर 1100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनमें 85 सार्वजनिक स्थल, 12 रेलवे साइट, 16 धार्मिक स्थल, 64 स्कूल, 18 पार्किंग, पांच पार्क तथा 33 बाजार शामिल है।


क्या होता है ICCC?


इस सिस्टम के तहत सभी नागरिक सेवाओं को एक जगह पर देखा जा सकता है तथा इसके जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शहर में चल रहे कार्यों की एक ही जगह से निगरानी की जा सके। इस सिस्टम की सहायता से यातायात प्रबंधन, नागरिक सुविधाओं तथा अपराधिक वारदातों की निगरानी की जा सकेगी। शहर के विकास में यह प्रोजेक्ट अहम भूमिका निभाएगा।


इतनी राशि खर्च होने का लगाया गया अनुमान


निगरानी पर लगभग 1643.50 लाख, इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (What is the ICCC system) पर लगभग 743.50 लाख, स्मार्ट वॉटर पर 259.35 लाख, स्मार्ट सीवरेज पर लगभग 49.14 लाख, सिटीजन इंगेजमेंट पर लगभग 1062.90 लाख, ICCC पर लगभग 1463.25 लाख रुपए, डाटा सेंटर पर तकरीबन 2295.25 लाख रुपए, फील्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर पर तकरीबन 1407.37 लाख, प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग एंड कंटीन्जेंसी पर लगभग 983.24 लाख और ओपेक्स पर लगभग 1436.58 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान दर्ज किया गया है।

Leave a Comment