Petrol Diesel Price : सरकार ने घटाए पेट्रोल डीजल के दाम, जानें आम लोगों पर पड़ेगा क्या असर

Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने की आशंकाओं के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोल और डीजल से एक्साइज ड्यूटी कम की गई है। एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती की गई है। आइए खबर में जानते हैं कि सरकार ने पेट्रोल डीजल पर कितनी एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है।

पेट्रोल-डीजल पर कितनी कम हुई एक्साइज ड्यूटी
बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल पर 3 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty On Petrol And Diesel) कम करने की घोषणा की गई है, इससे पहले यह 13 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं, सरकार ने डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर प्रति लीटर जीरो कर दिया है।

क्या घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
जहां एक ओर अब केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है। ऐसे में सभी के मन में पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। जिस तरह से पेट्रोल में 10 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी की कटौती की गई है और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को 0 कर दिया है, तो इससे गुंजाइश बनती है कि पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो सकते हैं।

एक्साइज ड्यूटी कम होने का असर
बताया जा रहा है कि एक्साइज ड्यूटी कम होने का असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।, लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि जैसे देश में मौजूदा हालात बने हुए हैं उससे तेल कंपनियां इस एक्साइज ड्यूटी के कटौती का यूज अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की महंगाई को बैलेंस करने में भी कर सकती है।

ये जरूर लग रहा है कि जो लोगों को लग रहा था कि कच्चे तेल में दाम में इजाफे से देश में भी पेट्रोल-डीजल के दाम इजाफा हो सकता है, उसके लिए माना जा रहा है कि अभी ऐसा होना पॉसिबल नहीं लग रहा है। इसके साथ ही आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-diesel prices) कम प्रति लीटर या ऐसे ही रहेंगे, इसके बारे में आगे पता चल सकेगा।

Leave a Comment