Premium Petrol Diesel Price : बढ़ती महंगाई के इस दौर में लोगों को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है और बताया जा रहा है कि प्रीमियम पेट्रोल डीजल की कीमतों में काफी ज्यादा इजाफा देखने को मिला है। हैरान करने वाली बात यह सामने आई है कि पेट्रोल 160 रूपये लीटर हो गया है। आइए खबर में जानते हैं प्रीमियम ईंधन की कीमतों में हुए इस इजाफे के बारे में विस्तार से।
महंगाई के इस दौर में आम लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। रोजमर्रा की जरूरतों के दाम पहले ही आसमान छू रहे थे, ऐसे में अब एक और बड़ा झटका सामने आया है। खबर है कि प्रीमियम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी (Premium Petrol Diesel Price Hike) दर्ज की गई है, जिसका असर लोगों की जेब पर देखने को मिलेगा।
देश की बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने दिल्ली में अपने प्रीमियम पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं, इसका मतलब है कि अब प्रीमियम ईंधन पहले से महंगा हो गया है। हालांकि, आम लोगों के लिए राहत की बात यह है कि सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol and diesel rates) में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
प्रीमियम ईंधन की कीमतों में बदलाव
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, राजधानी दिल्ली में XP100 पेट्रोल की कीमतें 11 रुपये बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर हो गई है। कीमतों में हुए इस बदलाव का असर उन उपभोक्ताओं पर होगा जो अपनी लग्जरी कारों और हाई-परफॉरमेंस मोटरसाइकिलों के लिए इस उच्च-ऑक्टेन ईंधन (high-octane fuel) का इस्तेमाल करते है।
एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल (प्रीमियम डीजल) की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिला है, देश की राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 91.49 रुपये से बढ़कर 92.99 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
आम आदमी को नही हुई दिक्कत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में जहां कच्चे तेल की कीमतों में संशोधन हुआ, वहां सरकार और तेल कंपनियों की तरफ से आम जनता के इस्तेमाल वाले पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol and diesel prices) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के भाव 94.72 प्रति लीटर और डीजल के भाव 87.62 रुपए प्रति लीटर पर ठहरे हुए हैं वहीं मुंबई में पेट्रोल के रेट 103.44 और डीजल के रेट 89.97 रुपए प्रति लीटर है।
LPG की कीमतों में भी इजाफा
यह बढ़ोतरी ने केवल प्रीमियम तेल की कीमतों (premium oil prices) में हुई है, बल्कि कमर्शियल LPG तथा हवाई ईंधन (ATF) की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिला है। देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (Commercial LPG cylinder prices) में 195.50 रूपये का उछाल देखने को मिला है।
भू-राजनीतिक तनाव का असर
पश्चिम एशिया में बढ़ रहे भू राजनीतिक तनाव तथा कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों (global crude oil prices) में तेजी की वजह से ईंधन की कीमतों में यह बदलाव हो रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) की तरफ से संकट जारी कर दिए हैं और बताया गया है कि ईरान पर सैन्य हमले अगले 21 से 22 दिनों के अंदर रुक सकते हैं, लेकिन वही ईरान ने अमेरिकी कंपनियों को भी जवाबी कार्रवाई देने की चेतावनी जारी की है, जिसकी वजह से माहौल बिगड़ा हुआ है।